शादी की पहली रात में ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से किया इंकार

शादी की पहली रात में नई नवेली दुल्हन ने दुल्हे के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन ने दुल्हा पसंद न होने की बात कहकर...

Feb 23, 2026 - 18:19
Feb 23, 2026 - 18:20
 0  6
शादी की पहली रात में ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से किया इंकार

राठ (हमीरपुर)। शादी की पहली रात में नई नवेली दुल्हन ने दुल्हे के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन ने दुल्हा पसंद न होने की बात कहकर प्रेमी के साथ रहने की जिंद पकड़ी। दुल्हन का हाई बोल्टेज ड्रामा होने पर मामला कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों को अलग-अलग रहने की सलाह दी।

नगर के उरई स्टैंड रामबाग के पास निवासी धरम ने बताया कि उसकी शादी कोतवाली के बिलरख गांव निवासी एक युवती से तय हुई थी। युवती के गोहांड निवासी मामा ने अपने घर गोहांड से युवती की शादी करने की बात कही थी। शनिवार को वह बारात लेकर युवती के दरवाजे पर पहुंचा। रविवार को वह दुल्हन की विदा कराकर घर लाया। पूरी रस्में होने के बात जब वह कमरे में गया तो युवती साथ रहने से मना कर दिया और वह अपने प्रेमी के साथ रहने जिद करने लगी। बताया कि युवती का कहना कि वह उसे पसंद नहीं है। जबरन उसकी शादी की गई है। घर में मामला न निपटने से दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों को अलग-अलग रहने की नसीहत दी। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि दुल्हा दुल्हन अलग अलग रहना चाहते हैं। जिसमें दोनों पक्ष राजी हो गए हैं।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0