जिले के तीन शिक्षकों को मिला मधुशाला साहित्य रत्न सम्मान 2026
मधुशाला प्रकाशन भरतपुर द्वारा काव्य संग्रह में अतुलनीय योगदान देने वालों ने जनपद के तीन शिक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया है...
राठ (हमीरपुर)। मधुशाला प्रकाशन भरतपुर द्वारा काव्य संग्रह में अतुलनीय योगदान देने वालों ने जनपद के तीन शिक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया है। तीनों शिक्षकों के पुरस्कृत होने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
मधुशाला प्रकाशन भरतपुर राजस्थान द्वारा आचमन साझा काव्य संग्रह में अतुलनीय योगदान के लिए हमीरपुर जिले के तीन शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय गल्हिया की संगीता, प्राथमिक विद्यालय बौखर के मिथुन भारती व कन्या प्राथमिक विद्यालय ममना के कपिल कुमार आर्य को मधुशाला साहित्य रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुये आचमन पुस्तक के सम्पादक सुनील कुमार व सी.एस. कृष्णा ने बताया कि आचमन एक साझा काव्य संग्रह पुस्तक है। जिसमें 25 अन्य सहयोगी रचनाकार है। पुस्तक के प्रथम संस्करण के प्रकाशित होने पर रचनाकारों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। हमीरपुर जिले के सम्मानित शिक्षक रचनाकारों को सभी शिक्षकों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी और उनकी रचनाओं की सराहना की है।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
