कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल वर्चुअल जुडेगी, 138 छात्रों को मिलेगी उपाधि

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा का षष्ठम दीक्षांत समारोह कल 8 अप्रैल 2021 को आयोजित किया जा रहा है..

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल वर्चुअल जुडेगी, 138 छात्रों को मिलेगी उपाधि
बाँदा कृषि विश्वविद्यालय

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा का षष्ठम दीक्षांत समारोह  कल 8 अप्रैल 2021 को आयोजित किया जा रहा है। यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय कि कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता मे सम्पन्न होगा।

इस दीक्षांत समारोह का आयोजन उद्यान महाविद्यालय के मल्टीपरपज हाल मे किया जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय कि कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंन्दीबेन पटेल जी वर्चुअल रूप से जुडेगी।

यह भी पढ़ें - माफिया डॉन की सुरक्षा और कडी, प्रभारी जेल अधीक्षक कोरोना संक्रमित निकले

कृषि विश्वविद्यालय बांदा के कुलसचिव प्रो. जी.एस. पंवार ने बताया कि इस दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि देश के जाने माने कृषि वैज्ञानिक एवं पूर्व सचिव डेयर तथा पूर्व महानिदेशक आईसीएआर, नई दिल्ली डा. मंगला राय भी वर्चुअल रूप से संबोंधित करेगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सूर्य प्रताप शाही तथा  राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान  लाखन सिंह राजपूत भी आॅनलाइन संबोधित करेगें। दीक्षान्त समारोह से सम्बन्धित सभी तैयारियाँ विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा लगभग पूर्ण कर ली गयी है।

प्रो. पंवार ने बताया कि वर्तमान मे कोविड-19 प्रोटोकाल के दृष्टिगत सभी कार्यक्रम एवं उसकी तैयारियाँ करायी जा रही है। उपाधि धारक छात्र एवं छात्राएं, अभिभावक एवं अन्य आगुन्तको को कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम मे सम्मलित होने हेतु निर्देशित किया गया है। 

यह भी पढ़ें - यूपी में शादी-विवाह में सीमित की गई लोगों की संख्या, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

उन्होने बताया कि इस वर्ष स्नातक के साथ साथ परास्नातक छात्रो को प्रथम बार डिग्री प्रदान कि जायेगी। इस वर्ष कुल 138 छात्र कृषि उद्यान एवं इन दोनो विषयो मे परास्नातक की उपाधि ग्रहण करेेंगंे।

जिसमे कृषि स्नातक मे 51, उद्यान स्नातक मे 48 कृषि परास्नातक के विभिन्न विषयो मे कुल 29 तथा उद्यान परास्नातक के विभिन्न विषयो मे 10 छात्र एवं छात्राएं उपाधि से सुशोभित होगे।

उपाधि के साथ साथ मेधावी छात्रो को पदक भी प्रदान किये जायेगें। कृषि स्नातक की छात्रा कु0 निधी चैहान को स्वर्ण पदक, छात्र सोयल कुमार को रजत पदक तथा छात्र शैलेन्द्र सिहं को कास्य पदक प्रदान किया जायेगा।

उद्यान स्नातक के छात्र रूद्र प्रताप मिश्रा को स्वर्ण पदक, अवनिश राठौर को रजत पदक तथा राममिलन को कास्य पदक प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  अब बाँदा में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग, फिर लगा मेले जैसा नजारा

कृषि परास्नातक वर्ग मे  कु. शिखा दुवे को कुलपति स्वर्ण पदक, चन्द्रकान्त चैबे कुलपति रजत पदक तथा अनुज मिश्रा को कुलपति कास्य पदक तथा उद्यान वर्ग में मृत्युजंय राय को कुलपति स्वर्ण पदक, सेतु कुमार कुलपति रजत पदक तथा आदर्श तिवारी को कुलपति कास्य पदक प्रदान किया जायेगा।

प्रो. पंवार ने बताया कि  किसान उत्पादन संघ के प्रतिनिधि के रूप मे तथा प्रगतिशिल कृषक भी दीक्षान्त समारोह मे सम्वबोधित करेगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हो कर 12.30 बजे तक चलेगा।

इस दीक्षांत समारोह मे कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए अतिथियो एवं अन्य को मुख्य हाल मे प्रवेश दिया जायेगा। सभी को मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाये रखना तथा हाथो को समय समय पर सेनेटाइज करना आवशयक होगा।

यह भी पढ़ें - 14 घंटे के सफर के बाद सुरक्षित बांदा जेल में शिफ्ट हुआ माफिया डॉन मुख्तार अंसारी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0