उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग कर्मचारियों और अभियंताओं का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग के निजी हाथों में जाने का विरोध कर रहे कर्मचारियों एवं अभियंताओं ने आज से कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया...

Oct 5, 2020 - 14:01
Oct 5, 2020 - 14:26
 0  5
उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग कर्मचारियों और अभियंताओं का प्रदर्शन

 लखनऊ, (हि.स.)

  • विद्युत आपूर्ति को लेकर लिखा गया पत्र

प्रदर्शन को नजर में रखकर तीनों विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशकों ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर विद्युत व्यवस्था के चरमराने की बात बतायी है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : सुमेरपुर क्षेत्र के एक होटल में समोसा खाने से 13 बच्चे समेत 28 लोग बीमार

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से सोमवार को विद्युतीकरण के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन हुआ, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पूरे प्रदेश के भीतर लगभग 24 जगहों पर प्रदर्शन होने की सूचनाएं प्राप्त की। लखनऊ के भीतर भी मुख्यालय पर समिति के सदस्यों पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : भोजपुरी फिल्म स्टार कास्ट ने भागवत प्रसाद में कुछ इस तरह बिताये फुरसत के पल

बताया जा रहा है कि अभियंताओं के प्रदर्शन में शामिल होने से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम एवं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशकों ने निगम के अंतर्गत आने वाले जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग देखने को मिल रहा मेले जैसा नजारा

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का दो टूक कहना है कि किसी भी स्थिति में विद्युत विभाग को निजी हाथों में जाने नहीं दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की ओर भी कर्मचारी-अभियंता बढ़ेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0