Youtuber आशीष चंचालानी, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को फोर्ब्स ने 'इंडिया 30 अंडर 30 2021' में शामिल

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने हाल ही में 2021 की लिस्ट में यूट्युबर आशीष चंचालानी..

Youtuber आशीष चंचालानी, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को फोर्ब्स ने 'इंडिया 30 अंडर 30 2021' में शामिल

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने हाल ही में 2021 की लिस्ट में यूट्युबर आशीष चंचालानी, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, तृप्ति डिमरी को इडिया के पॉप्युलर फेस तथा प्रतिष्ठित लोगो की सूची में शामिल किया है।

यह उपलब्धि मिलने पर इन तीनों ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की तथा फोर्ब्स को इस ऑनर के लिए अभिनंदन व्यक्त किया। 

आपको बता दे, कि  हालही मे फोर्ब्स ने 2021 की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट रिलीज की। उसमे अपनी फील्ड मे शिखर तक पहुंचे व्यक्तियों को फोर्ब्स लिस्ट मे शामिल किया। ये सेलिब्रिटीज़ फिटनेस और डिजीटल कन्टेन्ट के लिए ये चर्चा मे बने रहते है। 

यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन पर मिया खलीफा ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

फोर्ब्स पत्रिका हर साल 30 साल से कम उम्र के ऐसे 30 लोगों की सूची जारी करती है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया हो। इन सेलेब्स ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों पर प्रभाव डाला है।

इन सेलेब्स ने दर्शकों का एंटरटेनमेंट और भी जयादा लॉकडाउन के समय पर किया है। फोर्ब्स ने 15 कैटेगरी को ध्यान में रखते हुए ये लिस्ट बनाई है। आर्ट एंड कल्चर, डिजाईन, इ-कॉमर्स, मनोरंजन, इन्फ्लुएंसर  कला, इंजीन‍ियर‍िंग, एजुकेशन, मेड‍िकल इस लिस्ट की प्रमुख कैटेगरी हैं।

यह भी पढ़ें - कपिल शर्मा के घर गूंजी फिर किलकारी, गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

स्टेजेस मे डिवाइड कर रिसर्च प्रॉसेस के बाद फोर्ब्स इंडिया ने 30 से कम उम्र वाले इन भारतीय अमीरों के नाम का चुनाव किया है।

पहले चरण में फोर्ब्स इंडिया टीम ने सभी कैटेगिरीज से जुड़े लोगों का साक्षात्कार किया। साथ ही साथ इन लोगों के डेटाबेस और इनसे जुड़ी मीडिया कवरेज की पूरी स्टडी की। दूसरे चरण में फोर्ब्सइंडियाडॉटकॉम पर उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के नामांकन के लिए आवेदन किया। फिर सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की गई।

यह भी पढ़ें - Myntra के लोगो के बाद, अब लोगों ने इन कंपनियों के लोगो में भी पायी अश्लीलता

आशीष चंचलानी (यूट्युबर) 

आशीष चंचलानी के बारे सब जानते होंगे। यूट्यूब एक ऐसा चीज है जहां पर लोग अपने टैलेंट के बल पर कामयाबी हासिल कर सकते है वे यूट्यूब के जरिये लाखो दिलो पर राज कर सकते है।

हाल ही में यूट्यूब पर कुछ ऐसे कलाकार है जो आज के समय में करोडो दिलो पर राज कर रहे है उन्होंने आज के समय में अपनी कुछ अलग ही पहचान बना ली है। 

आशीष चंचलानी जिन्होंने अपना टैलेंट लोगो तक पहुंचाने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। आशीष चंचलानी एक यूटूबर है जो कॉमेडी विडिओ बनाते है| आशीष चंचलानी की विडिओ आज के समय में यूट्यूब की ट्रेंडिंग पेज पर टॉप पर आते है। 

यह भी पढ़ें - एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बिकनी में ढाया कहर, फोटो हुई वायरल

कीर्ति सुरेश(एक्ट्रेस) 

कीर्ति सुरेश भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। जो तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में दिखाई देती है। कीर्ति सुरेश को 10 अगस्त 2019 को 66वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुस्कार फ़िल्म महानती के लिए मिला है।

फिल्म गीतांजली मे इन्हे पहली बार लीड एक्ट्रेस का रोल मिला। इन्होने लाकडाउन के समय मे अपने फैन्स को डिजीटल कन्टेन्ट से खूब ऐनटटेन किया।

यह भी पढ़ें - गौ संरक्षण केंद्रों को रोजगार का बड़ा जरिया बनाने की तैयारी में योगी सरकार

तृप्ति डिमरी(एक्ट्रेस) 

तृप्ति डिमरी भी भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो हिंदी सिनेमा में मुख्य तौर से सक्रिय हैं। तृप्ति की हालिया रिलीज फिल्म  लैला मजनू है। इन्होने  2017 से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मे शुरूआत की। 

यह भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चित बनी रही है।

यह भी पढ़ें - झांसी : बेकाबू कार नदी में गिरी, साले-बहनोई की मौत

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0