Jhansi Prayagraj MLC Elections : पांचवी पारी में आउट हो गए भाजपा के यज्ञदत्त शर्मा
पिछले 24 साल से लगातार प्रयागराज झांसी विधान परिषद सीट से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के यज्ञदत्त शर्मा..

पिछले 24 साल से लगातार प्रयागराज झांसी विधान परिषद सीट से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के यज्ञदत्त शर्मा पांचवी पारी में अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाए।उन्हें निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के डॉ मानसिंह सिंह ने आउट कर दिया। जिससे पिछले 24 वर्षों से इस सीट पर काबिज श्री शर्मा का तिलिस्म टूट गया।
यह भी पढ़ें - झांसी एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना में धांधली को लेकर भाजपा का हंगामा
भाजपा के डॉ दत्त शर्मा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1990 में रमेश चंद्र श्रीवास्तव से चुनाव हार कर की थी। जीत का स्वाद उन्होंने रमेश चंद को हराकर चखा लेकिन इस चुनाव में रमेश चंद्र सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे और 24 साल के बाद आखिर सपा ने उन्हें हराकर अपना बदला ले लिया।
यह भी पढ़ें - बांदा में रोडवेज बस और आटो में भिड़न्त, छह की मौत
इलाहाबाद के रहने वाले यज्ञदत्त ने स्नातक चुनाव में हार के साथ राजनैतिक सफर की शुरूआत की थी, लेकिन फिर इसी सीट पर 1996 के बाद से लगातार 4 बार जीते चुनाव और इस सीट पर ऐसा कब्जा जमाया कि उनका तिलिस्म टूट नहीं पाया। यज्ञदत्त को अजेय माना जाने लगा। 1996 में सपा प्रत्याशी रमेश चन्द्र श्रीवास्तव को लगभग 5 हजार वोटों से हराकर डॉ. यज्ञदत्त शर्मा उच्च सदन में पहुँचे और फिर पलटकर नहीं देखा।
यह भी पढ़ें - वेब सीरीज आश्रम: हिंदुओं की आस्था पर आघात
जीत की गारन्टी बन चुके यज्ञदत्त ने दूसरा चुनाव 2002 में जीता। इस चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव को लगभग 7500 मतों से हराया। 2008 में उनका मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. बाबूलाल तिवारी से हुआ। कड़े मुकाबले में डॉ. यज्ञदत्त ने जीत की हैट्रिक लगाई।
वर्ष 2014 के चुनाव में उनका मुकाबला एक बार फिर डॉ. बाबूलाल तिवारी से हुआ, लेकिन इस बार डॉ. बाबूलाल तिवारी बसपा का समर्थन लेकर मैदान में उतरे थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और यज्ञदत्त द्वितीय वरीयता के मत पाकर 4,732 मत से विजयी घोषित किए गए। बतौर एमएलसी 24 साल तक सत्ता में रहने वाले डॉ. यज्ञदत्त इस बार चुनाव हार गए।
यह भी पढ़ें - राज्य सरकार प्रमुख मुद्दों से भटका रही जनता का ध्यान : दिग्विजय सिंह
भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के राजनैतिक सफर की शुरूआत चुनावी हार से हुई थी। इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक विधायक सीट पर पहला चुनाव 1990 में लड़ा था। इस चुनाव में जनता दल के प्रत्याशी रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने उन्हें लगभग 1700 मतों से परास्त कर दिया था। अगले ही चुनाव में उन्होंने रमेश चन्द्र श्रीवास्तव को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया था और पांचवी पारी मे दांव उल्टा पड गया।
किसे कितने मत मिले
उम्मीदवार का नाम मान्य मतों की संख्या
1. अजय कुमार सिंह 2454
2. डॉ। मान सिंह यादव 23093
3. डॉ। यज्ञ दत्त शर्मा 18760
4. उत्तम कुमार मौर्य 1706
5. डॉ। शबनम सोनी 304
6. अनिल कुमार 547
7. अमित गुप्ता 3067
8. डॉ। अरविंद सिंह परमार 710
9. चंद्रलोक सिंह पटेल 414
10. पंकज मनु विश्वकर्मा 715
11. रघुनाथ द्विवेदी 289
12. रमेश चंदर दुबे 470
13. डॉ। विनीत कुमार 93
14. विनोद कुमार पांडे 250
15. डॉ। हरि प्रकाश यादव 5686
16. हरिश्चंद्र सिंह पटेल 8772
What's Your Reaction?






