उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, पछुआ हवाओं से गिरेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले दो-तीन...

Feb 12, 2025 - 13:29
Feb 12, 2025 - 13:31
 0  1
उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, पछुआ हवाओं से गिरेगा तापमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

बीते दो दिनों से पूरे प्रदेश में दिन के समय रूखी हवा और तेज धूप से गर्मी महसूस की जा रही है। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और उष्ण कटिबंधीय जेट धारा के प्रभाव से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में 25 से 35 किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी।

इससे शुक्रवार तक दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि, 15 फरवरी के बाद पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी हो जाएगी और दिन का तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0