तुलसी जन्मोत्सव : मानस पाठ में शामिल हुई उच्च शिक्षा राज्य मन्त्री

गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में चल रहे तुलसी जन्म महोत्सव के दूसरे दिन श्रीरामचरितमानस के नवान्ह...

तुलसी जन्मोत्सव : मानस पाठ में शामिल हुई उच्च शिक्षा राज्य मन्त्री

बिन हरि कृपा मिलहिं नहिं सन्ता : राज्य मंत्री

राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में चल रहे तुलसी जन्म महोत्सव के दूसरे दिन श्रीरामचरितमानस के नवान्ह पारायण पाठ के दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने साधु संतों व श्रद्धालुओं के बीच बैठकर मानस की चौपाइयां पढ़ी। उन्होंने तुलसी रचित श्रीरामचरितमानस के दर्शन किए।

यह भी पढ़े : जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन

रविवार को उच्च शिक्षा राज्य मन्त्री रजनी तिवारी ने मानस पाठ के बाद कहा कि समाज को जीने के लिए एक आदर्श ग्रंथ है। बिना गुरुकृपा के ऐसे अवसर नहीं प्राप्त होते है। कहा कि हरि की कथा अनंत है। बिन हरि कृपा मिले नहीं संता। तुलसीदास जी महाराज की कृपा से उनके जन्म महोत्सव में आने का सौभाग्य तीसरी बार मिला है। तुलसी जन्मोत्सव प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश और विश्व में इसी प्रकार से मनाने की आवश्यकता है। इस मौके पर राजेन्द्र पांडेय बनारस, उमेश सोनी, अशोक सोनी, शंकर दयाल जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेश केशरवानी, अनिल गुप्ता, भरतलाल जायसवाल, राधेश्याम सोनी आदि ने राज्य मंत्री को पुरूपगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़े : मेला क्षेत्र का भ्रमण कर डीएम-एसपी ने लिया जायजा

महोत्सव के मुख्य आयोजक वृन्दावन के सन्त रामदास जी महाराज व राजेंद्र पांडेय ने संत तुलसीदास जी महाराज की प्रतिमा भेंट किया। तुलसी जन्म कुटीर से सटे महाविद्यालय में समुचित व्यवस्थाओं की माँग की है। इस पर उन्होंने भरोसा दिया कि जांच कराकर महाविद्यालय की कमियों को दूर किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन उप जिला अधिकारी प्रमोद झा ने कहा कि भारतवर्ष की वसुंधरा में साधु और संतों के कारण धर्म ध्वजा लहरा रही है। संत काम, क्रोध, मद, लोभ से परे होकर समाज के कल्याणार्थ कार्य करते हैं। इस मौके पर समाजसेवी सुनील मिश्रा, सतीश मिश्रा, रामाश्रय त्रिपाठी, अशोक सोनी, सिंटू महाराज, राम प्रसाद गर्ग आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : श्रावण मास की अमावस्या में श्रद्धालुओं ने लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0