केन नदी में अठखेलियां करता नजर आया बाघ पी 141

पन्ना टाइगर रिजर्व में सैलानियों को बाघों के दीदार तो हो ही रहे हैं किंतु सबसे बड़ी बात यह है कि वर्तमान में बाघ कभी पानी..

Jun 28, 2021 - 06:09
 0  3
केन नदी में अठखेलियां करता नजर आया बाघ पी 141
पन्ना बाघ

पन्ना टाइगर रिजर्व में सैलानियों को बाघों के दीदार तो हो ही रहे हैं किंतु सबसे बड़ी बात यह है कि वर्तमान में बाघ कभी पानी में तैरते मिल रहे हैं तो कभी अपने शावको के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इसी टाइगर रिजर्व में एक बाघ अनाथ हुए अपने चार शावकों को पाल रहा है और वह उनकी मां का दायित्व निभा रहा है। 

पन्ना टाइगर रिजर्व में 2 दिन पूर्व नागपुर के एक सेनानी को बाघ का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसमें वह अपने दो शावको के साथ अठखेलियां करती नजर आई तो दूसरे दिन पर्यटक राघवेंद्र शर्मा थाना प्रभारी लोड़ी, जिला छतरपुर को बाघ का अद्भुत नजारा दिखा जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

यह भी पढ़ें -  पन्ना टाइगर रिजर्व की युवा बाघिन मौत से अनाथ हुए उसके चार नन्हें शावक कहां हो गए गुम

जब वह टाइगर रिजर्व के अंदर बहने वाली केन नदी के पास से निकल रहे थे तभी उनकी नजर पानी में हो रही कुछ हलचल पर गई तो देखा एक बाघ पी 141 पानी में मस्ती से तेर रहा है। यह नजारा देख उनका मन प्रफुल्लित हो गया और उन्होंने तुरंत अपना कैमरा निकाल कर इस क्षण को कैद करने में लग गए।

बताया जाता है ऐसे अद्भुत नजारे बहुत ही कम सैलानियों को देखने को मिल पाते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार मिश्रा ने बताया कि यहां आने वाले सैलानियों को अक्सर ही बाकी दीदार हो जाते हैं वर्तमान में इस टाइगर रिजर्व में 70 से अधिक बाघ व उनके शावक है।पन्ना टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश के पन्ना व छतरपुर जिले के 570 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें -  अद्भुत : अनाथ हो चुके चार शावकों की परवरिश कर रहा है नर बाघ

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1