पिता का अंतिम संस्कार कर भाजपा नेता घर लौटा तो आवाक रह गया

 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसपुरा अपने पिता का अंतिम संस्कार कर जब घर लौटा तो आवाक रह  गया क्योंकि सूना घर   पाकर चोरों ने उसके घर से लाखों के सोने चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।

Sep 25, 2020 - 15:25
 0  7

 भुक्तभोगी जसपुरा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राम बहादुर पाल निवासी बसंत बिहार कॉलोनी  चिल्ला रोड बांदा ने  बताया  कि मेरा पैतृक गांव सिन्धनकला थाना पैलानी में है।पिता का निधन होने के कारण परिवार सहित अपने गांव सिंधन कला चले गए थे।वहां से वापस लौट कर घर आया तो घर का दरवाजे का ताला टूटा था। जब  अंदर गया तो अलमारी का ताला टूटा मिला और सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। तभी मैंने पुलिस को घटना  की सूचना दी, पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंची।

 चोर सोने की  बिजली, गले का हार ,चांदी की पायल, सोने के हाथ के कंगन ,एक सोने की जंजीर ,दो सोने की  अंगूठी और ट्रैक्टर की किस्त देने के लिए रखे हुए 32000 रुपए नगद ले जाने में सफल हो गए। घटना शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन पुलिस चैकी के अंतर्गत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0