चित्रकूट मंडल में एक और रेप की घटना से सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट धाम मंडल के जनपद चित्रकूट में मानिकपुर थाना क्षेत्र के खरौंध गांव में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित किशोरी की आत्महत्या का मामला लोग भुला भी नहीं पाए..

Oct 15, 2020 - 15:32
Oct 15, 2020 - 16:11
 0  1
चित्रकूट मंडल में एक और रेप की घटना से सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट धाम मंडल के जनपद चित्रकूट में मानिकपुर थाना क्षेत्र के खरौंध गांव में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित किशोरी की आत्महत्या का मामला लोग भुला भी नहीं पाए कि आज जनपद बांदा के बिसंडा में 10 वर्षीय बालिका को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। इस सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने की खुदकुशी, कोतवाली प्रभारी समेत दो निलंबित 

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के बछौदा गांव की बताई जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि पीड़िता की दादी और मां घास काटने गई थी घर में लड़की को अकेला पाकर समसुद्दीन पुत्र रफीक ने घर पहुंच कर बालिका को दबोच लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : न्याय न मिला तो परिवार के साथ कर लूंगी आत्महत्या-दुष्कर्म पीड़िता

मां के लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।जिसके आधार पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0