एसपी ने सत्यनिष्ठ मार्ग पर चलने को की अपील

एसपी अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पुलिस...

Oct 3, 2024 - 00:33
Oct 3, 2024 - 00:35
 0  2
एसपी ने सत्यनिष्ठ मार्ग पर चलने को की अपील

पुलिस विभाग ने मनाई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पुलिस लाइन परिसर में मनाई। इस दौरान दोनो महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर सलामी दी गई। राष्ट्रगान गाकर बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति हुई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिस कर्मियों से कहा कि इनके आदर्शों का पालन करें। सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा महात्मा गांधी के जीवन से लेना बताया गया। सभी को अपने आसपास स्वच्छता रखने को प्रेरित किया। इस मौके पर एसपी ने पुलिस विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेंणी सफाई कर्मियों को कम्बल एवं मिष्ठान प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में सीओ लाइन्स यामीन अहमद, सीओ प्रशिक्षु फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, प्रतिसार निरीक्षक रेडिया रविन्द्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। सभी थानों व चौकियों में भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0