प्लास्टिक के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, पृथ्वी को सुरक्षित रखें - डॉ हीरालाल

प्लास्टिक के बारे में जागरूकता फैलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है...

प्लास्टिक के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, पृथ्वी को सुरक्षित रखें - डॉ हीरालाल

लखनऊ। अर्थ डे के अवसर पर "प्लेनेट बनाम प्लास्टिक" नामक एक गोष्ठी का आयोजन लखनऊ के लिनियज होटल, गोमती नगर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. हीरा लाल, ग्रेटर शारदा सहायक परियोजना के अध्यक्ष, राज कुमार, स्वच्छ भारत मिशन उत्तर प्रदेश के प्रबंध निदेशक, राजीव यादव, ग्रेटर शारदा के अपर आयुक्त, गीता गाँधी किंगडन, सीएमएस के अध्यक्ष, और पद्मश्री सुधा सिंह द्वारा किया गया।

डॉ. हीरा लाल, अध्यक्ष एव प्रशासक द्वारा विभिन्न जिलों से आये हुये मीडिया कर्मियों से आवाहन किया कि प्लास्टिक के बारे में जागरूकता फैलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस कार्य मे मीडिया सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जितना आक्सीजन लेता है उसको उतनी ऑक्सीजन वर्षभर में  उसको उत्पन्न करनी चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जितना पानी का प्रयोग करता है उसको उतना वर्षा का जल रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रयोग कर बचाना चाहिए। उन्होंने मीडिया कर्मी अपने अपने जिलों में इस विषय का प्रचार प्रसार करे कि प्लास्टिक हमारे और हमारे पृथ्वी के लिए कितना खतरनाक है। इस विषय में समाज को जागरूक करना अत्यन्त आवश्यक है तभी हम पृथ्वी को प्लास्टिक से मुक्त कर सकते हैं।

पद्मश्री सुधा सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग कम करने की आवाज बुलंद की, जबकि गीता गाँधी किंगडन ने प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने की जरूरत को हाइलाइट किया। राजीव यादव ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग हमारे स्वास्थ्य और पृथ्वी को प्रभावित कर रहा है।

कार्यक्रम में चार समूह भी आयोजित किए गए, जिनमें अरूण सिन्हा, संजय भूसरेड्डी, आशुतोष शुक्ला, सुधीर मिश्रा, और राम शरन वर्मा शामिल थे। प्रदेश के लगभग 35 जिलों के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल, और रेडियो मीडिया भी इस आयोजन में भाग लिया।

राजीव यादव अपर आयुक्त द्वारा इस अवसर पर बोलते हुये कहा कि वर्तमान युग, एक प्लास्टिक युग की भाँति हो गया है। प्लास्टिक रसायन के कारण ब्रेन, हृदय, पैरालाइसिस जैसी बीमारियों हो रही है। प्लास्टिक एक स्लो प्वाइजन है, जो मानव स्वास्थ्य और पृथ्वी के स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित कर रहा है।

इस अवसर पर चार समूह परिचर्चा भी किये गये, जिनमें अरूण सिन्हा सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव, संजय भूसरेड्डी सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव एव अध्यक्ष रेरा उ.प्र., आशुतोष शुक्ला, राज्य सम्पादक, दैनिक जागरण, सुधीर मिश्रा स्थानीय सम्पादक नवभारत टाइम्स, प्रांशु मिश्रा स्थानीय सम्पादक हिन्दुस्तान टाइम्स, पदमश्री राम शरन वर्मा, पदमश्री बाबू लाल दहिया, पद्मश्री सुधा सिंह, आगा खॉ फाउण्डेशन, वाटर ऐड, एक्शन ऐड के प्रतिनिधियों तथा डॉ० रोहित बघेल, विलियम जे क्लिंटन फाउण्डेशन छत्तीसगढ, आशीष कुलकर्णी पार्टनर बी.सी.जी. सोशल इम्पैक्ट आदि द्वारा भाग लिया गया। समूह परिचर्चा में सौरभ लाल, सी.ई.ओ. मॉडल गाँव, अर्पित गुप्ता सहायक सम्पादक इकोनॉमिक टाइम्स, इभा सिंह और ओम सिंह द्वारा पैनल डिस्कशन का संचालन किया। इस अवसर पर प्रदेश के लगभग 35 जिलों के प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, रेडियो सवांददाता आदि द्वारा अपनी सहभागिता दी गयी। पैनल डिस्कशन में प्रश्नोत्तरो के माध्यम से प्लास्टिक से पृथ्वी से बचाने हेतु विभिन्न प्रयासों पर चर्चा की गयी। 

कार्यक्रम के अंत में, जयराम पाठक ने आगा खॉ फाउण्डेशन की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया। यह कार्यक्रम ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी/परियोजना के सहयोग से विभिन्न जिलों में भूमि संरक्षण इकाइयों के आयोजन सहित किया गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0