'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या जाएंगी भाजपा के साथ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-एक कर सभी विपक्षी दलों को झटका दे रही है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ..

- भाजपा कार्यालय में लक्ष्मीकांत बाजपेयी से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-एक कर सभी विपक्षी दलों को झटका दे रही है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ ही कांग्रेस के नेता भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बुधवार की सुबह दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं कई अन्य नेताओं ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर आकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा प्रकट की है। उसी में से एक कांग्रेस की नेता प्रियंका मौर्या भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - सपा की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन फिर करेंगे शुरूः अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं। प्रियंका बुधवार दोपहर को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंचीं। उन्होंने भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मुलाकात की।
प्रियंका का कहना कि यह नारा सिर्फ हवा हवाई है। कांग्रेस में आधी आबादी को साधने की कोशिश तो गयी, लेकिन फेल हो गई। कांग्रेस में महिलाओं की इज्ज़त नहीं है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी मेहनत की है। जी जान से लगी रहीं। सोचा था कि लोगों तक पहुंचूंगी।
यह भी पढ़ें - मुलायम सिंह परिवार में भाजपा की बड़ी सेंध, जानिए अपर्णा यादव के बारे में
उनकी मदद करूंगी। कांग्रेस में पहले से तय था कि किसे टिकट देना है। उनको सिर्फ मोहरा बनाया गया। महिलाओं, पिछड़ों, मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा के वोट ट्रांसफर कराने के लिए मोहरा बनाया गया। जब हमारे अधिकारी की बात आई तब हमें दरकिनार कर दिया गया।
महिलाओं की कोई भी सुनवाई कांग्रेस में नहीं है। कांग्रेस की ऐसी नीति का विरोध करती हूं। मेरे साथ मेरा पूरा समाज खड़ा है। भाजपा में शामिल होने के बारे में उन्होंने बताया कि आज लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात हुई है। जल्द ही मेरा फैसला सबके सामने होगा।
यह भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
#LadkiHoonLadSaktiHoon #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे की टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे । खुद जांच करे फिर बोले
What's Your Reaction?






