झांसी से भोपाल तक फोरलेन हाईवे बनाने की तैयारी, दोनों शहरों की दूरी 45 किमी तक होजायेगी कम
नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब विदिशा से झांसी के बीच फोरलेन बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके बाद राजधानी भोपाल से झांसी की..

नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब विदिशा से झांसी के बीच फोरलेन बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके बाद राजधानी भोपाल से झांसी की दूरी 45 किमी कम हो जाएगी। इसके साथ ही भोपाल जाने वाले लोगों के समय में भी बचत होगी। इसे लेकर एनएचआईए ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1354 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एनएचएआई ने रोड के लिए प्लान तैयार कर लिया है।
दिसंबर से इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में भोपाल से झांसी जाने के लिए ज्यादातर यात्री विदिशा होते हुए बीना, मालथौन जाते हैं और वहां से एनएच में शामिल होकर झांसी, उरई व उससे आगे तक जाते हैं। विदिशा से इसकी लंबाई 206 किमी है। बीना तक स्टेट हाईवे है और वर्तमान में इसकी स्थिति ठीक नही है। नया रोड बन जाने से ललितपुर भी बायपास हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - झाँसी नटवरलाल एवं दुष्कर्म का आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर पुलिस की पकड़ से दूर
इसके साथ भोपाल से विदिशा के लिए भी एनएच बनाया जाएगा। यह आदमपुर से बनेगा। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में मप्र में 666 किमी सड़कें बनाया जाना प्रस्तावित है, जिस पर 9 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी के साथ इंदौर-हरदा खंड पर राघवगढ़ से कन्नौद के 63 किमी का शेष पैकेज भी बनाया जाएगा। 2023 के अंत तक यह काम किया जाएगा। एनएचएआई 112 किमी का जबलपुर सिटी रिंग रोड और ग्वालियर बायपास भी बनाएगा।
इसका भी पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। जबलपुर रिंग रोड के बन जाने से शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि बाहर से ही अन्य शहरों के लिए जा सकेंगे। इसी तरह सागर से उत्तरप्रदेश में स्थित कबरई रोड भी बनाया जाएगा। यहां से कानपुर भी जाया जा सकेगा। यह फोर लेन होगा और घाट सेक्शन खत्म कर दिया जाएगा। इसी तरह इंदौर-हैदराबाद रोड बनेगा। इसके बनने से कई बड़े शहरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी।
ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।
यह भी पढ़ें - आयकर विभाग के छापे में सपा के पूर्व एमएलसी के यहां से 10.13 करोड़ की नकदी मिली
यह भी पढ़ें - झाँसी : देखिये कैसे हो रहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान ?
What's Your Reaction?






