झाँसी नटवरलाल एवं दुष्कर्म का आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर पुलिस की पकड़ से दूर

धोखाधड़ी करने के बाद दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस अपराधी ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला का..

Aug 18, 2022 - 07:38
Aug 18, 2022 - 07:38
 0  1
झाँसी नटवरलाल एवं दुष्कर्म का आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर पुलिस की पकड़ से दूर

धोखाधड़ी करने के बाद दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस अपराधी ने  नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला का शारीरिक शोषण किया। साथ ही एक युवक को ठगी का शिकार बना कर उसके तीन लाख रुपए हड़प लिए। इसके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए लेकिन अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। अपने आपको सर्व यूपी ग्रामीण बैंक का मैनेजर बताने वाला हरप्रसाद दमेलिया नामक व्यक्ति सन 2016 में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3 लाख रूपये लेकर उसे नियुक्ति पत्र दिया, छानबीन करने पर जब वह नियुक्ति पत्र फर्जी निकला।

यह भी पढ़ें - आयकर विभाग के छापे में सपा के पूर्व एमएलसी के यहां से 10.13 करोड़ की नकदी मिली

तो उक्त युवक द्वारा झाँसी के थाना नवाबाद में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई जो कि नवाबाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में दर्ज कर कार्यवाही की। लेकिन उस आरोपी बैंक मैनेजर का जब इससे मन नहीं भरा तो फिर सन 2020 में एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर एक महिला को नौकरी देने के बहाने उस महिला का काफी माह तक शारीरिक शोषण किया तथा अन्य 2 व्यक्ति भी इस कृत्य में शामिल रहे।

जब नौकरी मिलने की उम्मीद न रही तब जाकर उस महिला द्वारा जनवरी 2022 को झाँसी के थाना नवाबाद में 4 व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई। जिसे नवाबाद पुलिस ने 376क्, 420, 380, 313, 504, 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया , जिसमे 2 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो गई, किन्तु अपराधी बैंक मैनेजर अभी जेल की सलाखों के बाहर अन्य किसी का शिकार करने की फ़िराक में यह मुख्य आरोपी हरप्रसाद दमेलिया अब तक  पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ घूम रहा।

यह भी पढ़ें - झाँसी : देखिये कैसे हो रहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान ?

यह भी पढ़ें - झाँसी में अभी भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, सीए के घर के ताले तोड़कर की जांच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 1
Wow Wow 2