कृषि विश्वविद्यालय बांदा में स्वतंत्रता दिवस पर, सांसद व विधायक ने 20 कृषकों का सम्मान किया

कृषि विष्वविद्यालय बांदा में 75वें स्वतंत्रता दिवस एवं कृषक सम्मान समारोह हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बांदा जिले के 20..

Aug 16, 2021 - 01:51
Aug 16, 2021 - 01:57
 0  4
कृषि विश्वविद्यालय बांदा में स्वतंत्रता दिवस पर, सांसद व विधायक ने 20 कृषकों का सम्मान किया
विधायक प्रकाश द्विवेदी ( MLA Prakash Dwivedi )

कृषि विष्वविद्यालय बांदा में 75 वें स्वतंत्रता दिवस एवं कृषक सम्मान समारोह हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बांदा जिले के 20 कृषकों को मुख्य अतिथि सांसद आरके पटेल एवं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  बुंदेलखंड की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देगा कृषि विश्वविद्यालय 

इसके पूर्व विश्वविद्यालय के मुखिया कुलपति डा.यू.एस. गौतम ने प्रशासनिक भवन में झण्डा रोहण किया। अपने संबोधन में वैज्ञानिकों की देश, समाज एवं कृषकों के प्रति जिम्मेदारी को तनमयता से करने तथा उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रगति एवं किये जा रहे कार्याे का उल्लेख किया।

मुख्य अतिथि बांदा-चित्रकूट धाम मण्डल के सांसद आर के सिंह पटेल ने अपने सम्बोधन में सम्मनित कृषको को बधाई दी और कहा की कृषक इस देश के अन्नदाता है। कृषि के क्षेत्र में भारत वर्ष की प्रगति में इनका योगदान अतुलनीय है। सही मायने में कृषक वही है जो कृषि के साथ-साथ गाय एवं अन्य पशुओं को पालता है।

यह भी पढ़ें - कृषि विश्वविद्यालय, बाँदा में सात दिवसीय प्लांट टिश्यू कल्चर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

विधायक सदर बांदा प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि किसान परिवार में सभी लोग मिलकर कार्य करें तो कृषि कार्य आसान हो जाता है। समूह में कार्य करने से विकाश को गति मिलती है। कृषक भाई विश्वविद्यालय में आकर कृषि की नई तकनीकी सीखकर उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

सांसद व विधायक ने 20 कृषकों का सम्मान किया..

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकि विकसित कि गयी है। जलवायु परिवर्तन का असर फसलों, पशु, पक्षियों, मनुष्यों एवं वातावरण पर साफ देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उद्देश्य पूर्ण कार्य कियें, जिसके लिये कृषि तकनीक में बदलाव की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें - दो दिनो की वर्षा कृषि एवं कृषकों के लिए संजीवनी-कुलपति

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा एस.के. सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय मुख्य रूप से छात्रों एवं किसानों के हित के लिए कार्य कर रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र बांदा के अध्यक्ष डा. श्याम सिंह ने सभी उपस्थित किसानों एवं अथितियों का स्वागत किया। कृषक उमाशंकर पाण्डेय एवं सुमन सिंह पटेल ने कृषि में अपने अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर कृषक रामचन्द्र, चन्द्रप्रकाश,अशोक, रामाशंकर, सुरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र, रामनरेश, ओमप्रकाश्, विपिन, रमाकान्त, बिजेन्द्र, शिवमंगल, प्रमोद, अजीज, उमाशंकर, श्रीमति रानी, पूजा, सीमा, गुड़िया, सुमन, ज्योति एवं अर्चना को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें - कृषि विश्वविद्यालय बांदा में महिला अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1