अब बांदा नगर पालिका शहर का करेगी कायाकल्प -14 करोड़ की लागत से होंगे ये विकास कार्य

चुनाव की वजह से थमें,14 करोड़ के विकास कार्यों को अब लगेंगे पंख

अब बांदा नगर पालिका शहर का करेगी कायाकल्प -14 करोड़ की लागत से होंगे ये विकास कार्य

बांदा - लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बांदा के शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों का पहिया भी थम गया था। चुनाव खत्म होने के बाद शहर में 14 करोड रुपए की लागत से होने वाले कार्यों को अब गति मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती  गुप्ता बासु ने कवायद शुरू कर दी है।

https://nppbanda.in/history.php

नगर पालिका ने पिछले वर्ष हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मालती गुप्ता बासु ने नगर पालिका बांदा की कमान संभाली थी। तीन माह बाद बोर्ड की बैठक हुई। फरवरी व मार्च में बैठक के बाद जैसे ही शहर के विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। तभी लोकसभा चुनाव आ गए। इसकी अधिसूचना जारी होते ही सारे काम ठप हो गए। न तो कोई टेंडर हुआ और न विकास कार्य शुरू हो पाए। इस तरह करीब 3 महीने शहर में विकास कार्यों पर ब्रेक लगा रहा। चुनाव संपन्न होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासु ने तीन माह पहले तैयार किए गए मैप के अनुसार शहर के विकास कार्यों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। पहले से तैयार किए गए 14 करोड़ की लागत से सभी वार्डों में कराई जा रहे विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी गई है।

नगर पालिका 14 करोड़ की लागत से वार्डों की सड़कों व नालों के निर्माण के अलावा इंदिरा नगर में सिंचाई विभाग की नहरिया को नाले के रूप में विकसित करेगी। यह नहरिया शहर में तिंदवारी रोड से होते हुए इंदिरा नगर स्वराज कॉलोनी से मुख्य नाले में जाती है। नगर पालिका ने इस नहर को नाले का रूप देने की तैयारी की है। इसमें डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह नहरिया करीब 700 मीटर लंबी और 46 फीट चौड़ी है। खुदाई कर इसे गहरा किया जाएगा। इसके बाद पूरी नहरिया पक्की होगी। इसमें जैविक जल शोधन के कार्य होंगे। इस नहरिया के जरिए स्वराज कॉलोनी इंदिरा नगर, शांति नगर बिजली खेड़ा सहित पांच वार्डों में जल की निकासी हो सकेगी। इससे इन वार्डो में पेयजल समस्या भी दूर होगी। इसके लिए पहले प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

 इसी तरह नगर पालिका गरीब व माध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से मैरिज हॉल (विवाह घर) का निर्माण करवा रही है। करीब 1400 वर्ग फीट में बनने वाले इस विवाह घर में घरातियों व बारातियों को ठहरने सहित सभी सुविधाएं होंगी अभी इन्हें प्राइवेट मैरिज हॉल में डेढ़ लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। पालिका के इस विवाह घर में शादी करने के लिए सिर्फ 51 हजार रुपए देने होंगे। इसी क्रम में नगर पालिका इंदिरा नगर वार्ड में आवास कॉलोनी बी ब्लॉक में 35 लाख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण कराएगी। पार्क में बच्चों के लिए झूलों से लेकर बेंच कुर्सियों सहित छायादार पेड़ भी लगाए जाएंगे। चारों तरफ बाउंड्री  बनेगी। 

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें बताया की पालिका शहर में नौ आरसीसी रोड व नाला बनाने की तैयारी में है। इसमें बिजली खेड़ा में नाला, गायत्री नगर में तीन सीसी रोड व नाला, क्योटरा में दो सीसी रोड, स्वराज कालोनी में नाला निर्माण व सीसी रोड के अलावा मढ़िया नाका, झील का पुरवा, शांति नगर,सेढू तलैया, पीली कोठी,इंदिरा नगर व सिविल लाईन वार्ड में कई सीसी रोड तथा नाले का कार्य कराया जाना है। अंकित बासू नें बताया की इसी क्रम में 35 लाख की लागत से आवास विकास में पार्क का निर्माण होगा। इसमें बच्चों के मनोरंजन की सुविधाएं होंगी। यह भी बताया की सिंचाई विभाग की नहरिया को नाले का रूप दिया जायेगा। इसमें डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

https://nppbanda.in/history.php

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0