संगठन की मूल शक्ति है सदस्यता : आलोक पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की मण्डल कार्यशाला त्यागी इण्टर कालेज ऐंचवारा में संपन्न्न हुई...

Aug 27, 2024 - 00:05
Aug 27, 2024 - 00:10
 0  2
संगठन की मूल शक्ति है सदस्यता : आलोक पाण्डेय

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की मण्डल कार्यशाला त्यागी इण्टर कालेज ऐंचवारा में संपन्न्न हुई। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री व सह सदस्यता प्रमुख आलोक पाण्डेय रहे।

यह भी पढ़े : बिना कारण पत्नी को त्यागना क्रूरता : हाईकोर्ट

कार्यशाला का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन से हुआ। जिला महामंत्री ने कहा कि सदस्यता संगठन की मूल शक्ति है। सदस्यता सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही तथा सर्वव्यापी करना है। भाजपा को फिर से विश्व की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी बनाना है। जिनकी भाजपा के सिद्धांत, दर्शन व निष्ठाओं पर विश्वास हो वह भाजपा का मेम्बर बन सकता है। जनप्रतिनिधिगणों और संगठन की सदस्यता के लक्ष्य अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से होगी। सदस्यता अभियान दो चरण में चलेगा। सक्रिय सदस्यता 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगी। मण्डल अध्यक्ष आशीष पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मनोयोग से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़े। कार्यशाला का संचालन उमेश पांडेय ने किया। मण्डल सह सदस्यता प्रमुख विकास पांडेय ने आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविन्द मिश्र, अखिलेश रैकवार, द्रोणाचार्य द्विवेदी, सुनील शुक्ला, मंजीत सिंह, रामलाल पाल, अनिल विश्वकर्मा, रामरहीस कोल, राकेश पांडेय उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : आवर्तनशील खेती करने वाले कृषकों का सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0