कथा व्यास ने चार पुरुषार्थो पर दिया व्याख्यान

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के पुत्र स्व प्रकाश मिश्रा की आत्मशांति बार्षिकी मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह यज्ञ के तृतीय दिवस...

Oct 14, 2024 - 01:01
Oct 14, 2024 - 01:02
 0  4
कथा व्यास ने चार पुरुषार्थो पर दिया व्याख्यान

चित्रकूट। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के पुत्र स्व प्रकाश मिश्रा की आत्मशांति बार्षिकी मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह यज्ञ के तृतीय दिवस कथा व्यास डॉ रामनारायण त्रिपाठी नें कहा कि शिव साक्षात धर्म हैँ। चतुर्थ स्कन्ध मे चार पुरुषर्थो की चर्चा मे सर्वप्रथम धर्म की व्याख्या के लिए शिव सती चरित्र सुनाया। अर्थ के लिए धु्रव चरित्र, काम के लिए पृथू चरित्र, मोक्ष के लिए पुरंजन चरित्र से सुंदर मीमांसा चारों पुरुषार्थ की समझाई। ज्ञान व्यवहर मे कैसे आये ऋषभ देव और जड़ भरत के चरित्र से बताया। पाप कर्मो का फल नर्क की यातनाये हैँ। इनसे बचने का उपाय भगवान के नाम जपने के साथ सत्कर्म से पापो का प्रयाश्चित करना चाहिए। अंत मे वृत्त चरित्र से वृत्तिओ को वदलने और ईस्वर चिंतन से सच्चे सुख की प्राप्ति का वर्णन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0