झांसीः फंदे पर झूले मालिक को बचाने की कोशिश कर,पालतू कुत्ते ने दे दिया वफादारी का सबूत

कुत्ते वफादारी की मिसाल यूं ही नहीं कहे जाते। झांसी की घटना ने इसे फिर साबित किया है। वाकई यह कहानी हर आंख में ...

झांसीः फंदे पर झूले मालिक को बचाने की कोशिश कर,पालतू कुत्ते ने दे दिया वफादारी का सबूत

कुत्ते वफादारी की मिसाल यूं ही नहीं कहे जाते। झांसी की घटना ने इसे फिर साबित किया है। वाकई यह कहानी हर आंख में नमी लाने वाली है। झांसी की नालंदा कालोनी में रहने वाले रेलवे अधिकारी आनंद अग्निहोत्री के इकलौते बेटे संभव ने डिप्रेशन में फांसी लगाकर जान दे दी। उस वक्त घर में केवल वह था और उसका पालतू कुत्ता एलेक्स। बेबस एलेक्स ने मालिक को फांसी पर झूलते देखा तो छटपटा उठा। फंदे पर झूल रहे मालिक के पैरों पर एलेक्स के पंजों के अनगिनत निशान बता रहे हैं वह संभव को बचाने की हर संभव कोशिश करता रहा। पुलिस पहुंची तो गुस्से में चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। 

यह भी पढ़े- शपथ पत्र से चर्चा में आई कांग्रेस की आदिशक्ति दीक्षित, मिल रहा है भारी जन समर्थन

झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉश कॉलोनी पंचवटी में नालंदा ओम गार्डन में रहने वाले आनंद अग्निहोत्री के इकलौते बेटे कुमार सम्भव अग्निहोत्री (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सम्भव सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। मामा अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मृतक संभव के पिता आनन्द अग्निहोत्री डीआरएम ऑफिस में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आनंद अग्निहोत्री की पत्नी कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। पत्नी के इलाज के लिए वह भोपाल गए थे।

यह भी पढ़ेचित्रकूट मंडल मुख्यालय बांदा में इस दिन गरजेंगे, सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ

घर पर आनंद अग्निहोत्री का बेटा सम्भव और उसका पालतू कुत्ता एलेक्स था। बीती शाम पिता ने संभव के मोबाइल फोन पर कई बार फोन किए, लेकिन उसका फोन उठा नहीं। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर बेटे का हाल जानने के लिए कहा। जब पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो घर के बाहर उनका पालतू कुत्ता बैठा हुआ था, जो उनको देखकर हमलावर हो गया।पड़ोसियों के मुताबिक, कुता सभी को पहचानता था और उसका व्यवहार ऐसा कभी नहीं रहा। कुत्ते के बदले व्यवहार के कारण अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी उन्नाव गेट शिवम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही गेट से अंदर प्रवेश किया तो पालतू कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें काट लिया। मामा अभिषेक के अनुसार लगभग 4 घंटे तक एलेक्स ने किसी को भी घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

थक-हारकर पुलिस ने नगर निगम की टीम को बुलाया, जिसने बड़ी मशक्कत के बाद एलेक्स को पहले तो जाल डालकर अपने कब्जे में लिया और फिर बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद एलेक्स की भी मौत हो गयी। पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा देख सभी दंग रह गए। सम्भव का शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। देर रात युवक के माता पिता झाँसी आ गए थे। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़े- 200 मी.के अंदर कोई इलेक्शन बूूथ नही लगेगा, कोई भी एजेन्ट मोबाइल लेकर मतदान केन्द्र नही जायेंगे 

संभव अग्निहोत्री के फांसी पर लटकने के बाद उनका पालतू कुत्ता एलेक्स आपे से बाहर हो गया। पहले तो उसने सम्भव के शव को खींचने की कोशिश की, लेकिन फिर वह हताश होकर वहीं बैठ गया, लेकिन इस हादसे के बाद वह हिंसक भी हो गया। चौकी प्रभारी को काटने के बाद पुलिस को 4 घंटे तक घर में नहीं घुसने दिया। कुत्ते को काबू करने पहुंची नगर निगम की टीम ने उसे जाल में फंसाने के बाद बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया।उस वक्त एलेक्स के गुस्से को देख पुलिस भी पीछे हट गई थी। पहले एलेक्स को काबू करने के लिए जाल फेंका गया लेकिन वह फिर भी कंट्रोल नहीं हो रहा था। संभव का वफादार कुत्ता किसी भी स्थिति में अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं था। बाद में नगर निगम की टीम ने कुत्ते को बेहोशी की दवा दी तो ओवरडोज से एलेक्स ने दम तोड़ दिया। एक ही कमरे में फर्श पर रहे संभव और एलेक्स के शव वफादारी की कहानी कह रहे हैं।


यूपीएससी की तैयारी कर रहा संभव पांच साल पहले जर्मन शैफर्ड नस्ल का कुत्ता लाया था। परिवार वालों ने बताया कि उस वक्त कुत्ता केवल 10 दिन का था। संभव ने उसका नाम एलेक्स रखा था। संभव के मामा अभिषेक ने बताया कि संभव एलेक्स से बहुत लगाव करता था। एलेक्स अकेला न रह जाए इसलिए वह कभी शादी या रिश्तेदारी तक में नहीं जाता था। एलेक्स भी उसे बहुत प्यार करता था। घर में हमेशा उसके पास ही रहता था। इतना ही नहीं खाना भी तभी खाता था जब संभव उसे देता था। परिवार के दूसरे लोगों ने अगर कभी खाना दे दिया था एलेक्स खाना नहीं खाता था।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0