जालौन : तीन आरोपित भाईयों की दो करोड़ 34 लाख की संपत्ति कुर्क के आदेश जारी

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को तीन आरोपितों की कुल 02 करोड़ 34 लाख...

जालौन : तीन आरोपित भाईयों की दो करोड़ 34 लाख की संपत्ति कुर्क के आदेश जारी

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को तीन आरोपितों की कुल 02 करोड़ 34 लाख 31 हजार 533 रुपये की संपत्ति कुर्क के आदेश दिए है।

जिला प्रशासन की ओर से बताया कि आरोपित कृष्णा नगर निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और विनय श्रीवास्तव है। ये तीनों भाई है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद जिलाधिकारी ने इनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़े : प्रधानाध्यापक कक्षा 5 के छात्र से, विद्यालय में शौचालय साफ कराकर लगवाती है झाड़ू 

राजीव के मकान की कीमत करीब 01 करोड़ 61 लाख 62 हजार 480 रुपये है। 23 लाख रुपये की कार और बैंक खाते में एक करोड़ 04 लाख 60 हजार 570 रुपये है। संजय की संपत्ति में बैंक में जमा धनराशि 01 लाख 92 हजार 98 रुपये और विनय श्रीवास्तव की संपत्ति फार्चूनर कार की कीमत 32 लाख रुपये और बैंक में 01 लाख 16 हजार 385 संपत्ति जमा है। इन तीनों भाईयों की सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी ने जारी किया है।

जिला प्रशासन की ओर से बताया कि आरोपित कृष्णा नगर निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और विनय श्रीवास्तव है। ये तीनों भाई है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद जिलाधिकारी ने इनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए है।

 यह भी पढ़े : चित्रकूट : दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति को 8 साल की कैद

राजीव के मकान की कीमत करीब 01 करोड़ 61 लाख 62 हजार 480 रुपये है। 23 लाख रुपये की कार और बैंक खाते में एक करोड़ 04 लाख 60 हजार 570 रुपये है। संजय की संपत्ति में बैंक में जमा धनराशि 01 लाख 92 हजार 98 रुपये और विनय श्रीवास्तव की संपत्ति कार की कीमत 32 लाख रुपये और बैंक में 01 लाख 16 हजार 385 संपत्ति जमा है। इन तीनों भाईयों की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी ने जारी किया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0