जालौन : शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर 17 वर्षीय किशोरी ने दी थी जान, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

जालौन जिले में हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। यहां पर तीन दिन पहले शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर...

Apr 12, 2025 - 16:43
Apr 12, 2025 - 16:45
 0  57
जालौन : शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर 17 वर्षीय किशोरी ने दी थी जान, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

जालौन। जालौन जिले में हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। यहां पर तीन दिन पहले शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किशोरी ने मरने से पहले उस शोहदे का नाम अपने हाथों में लिखा था। पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि पिछले 1 साल से गांव का ही कमल उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। घर से बाहर जाने पर रास्ते में रोककर छेड़खानी करता था। उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर बेटी ने अपने हाथ में आरोपित का नाम लिखकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बता दे कि, पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर 17 वर्षीय किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से बुधवार को लटका हुआ मिला था। किशोरी के दाएं हाथ पर कमल नाम लिखा हुआ था। पिता ने आरोप लगाया था कि जिस युवक का नाम हाथ में लिखा था वही उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। पिता ने इसी मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित कमल सिंह निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने पुलिस को बताया कि था कि गांव का युवक कमल बेटी को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था इसी से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। वहीं, पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस लगातार आरोपित की तलाश कर रही थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि शनिवार को आरोपित कमल निषाद को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0