9 वर्षों में भारत ने विकास के नए आयामों को छुआ: चंद्रप्रकाश खरे

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर महा संपर्क अभियान..

9 वर्षों में भारत ने विकास के नए आयामों को छुआ: चंद्रप्रकाश खरे
संबोधित करते जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे

चित्रकूट।

पीएम मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर हुई टिफिन बैठक का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर महा संपर्क अभियान के तहत टिफिन बैठक का शुभारम्भ भजन संध्या रैन बसेरा सीतापुर में किया। बैठक का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि इस तरीके की बैठकों के आयोजन से कार्यकर्ताओं में भाईचारा बढ़ता है। केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। इन 9 वर्षों में भारत ने विकास के नए आयामों को छुआ है। हमारा देश दिन प्रतिदिन तरक्की के पथ पर अग्रसर हैं।

यह भी पढ़ें- अभियान चलाकर अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ करें कार्यवाही: डीएम

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जन कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं जो कि आमजन के हित के लिए हैं। आमजन इनका अधिक से अधिक फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरीके के आयोजन परिवार और पार्टी में होते रहने चाहिए।

पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में विकास ही विकास किया। भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था बनाया। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर कीर्तिमानों को स्थापित कर रहा है।

आज भारत दुनिया के देशों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। सरकार की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के दूरगामी परिणाम सबके सामने है। आज विकास को लेकर अयोध्या से चित्रकूट एक कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। कार्यक्रम संयोजक रामबाबू गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- बांदाःससुर ने इस वजह से दामाद के परिवार के चार सदस्यों की हत्या की थी

इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, अश्वनी अवस्थी बृजेश पांडेय, दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, शिव शंकर सिंह, रणवीर सिंह चौहान, दिनेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, शक्ति सिंह तोमर, आनंद पटेल, श्रवण  पटेल, रमाकांत पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी, शकुंतला गुप्ता, हेमंत सिंह, जगदीश गौतम, मदन गोपाल शुक्ला, देव त्रिपाठी, हबीब खान, सुशील द्विवेदी, सुरेश अनुरागी, सुखेंद्र सिंह, संजय पांडेय, मनोज कुशवाहा, शिवाकांत पांडेय, राम सागर चतुर्वेदी, विनोद पांडेय, राम रतन प्रजापति, हीरो मिश्रा, शिव प्रसाद जायसवाल, राखी तिवारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0