ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

कस्बे के यमुना रोड स्थित जायसवाल ढाबे के पास बाइक सवार दंपत्ति ट्रक की जोरदार टक्कर से घायल हो गए...

Jul 12, 2024 - 00:53
Jul 12, 2024 - 00:56
 0  5
ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के यमुना रोड स्थित जायसवाल ढाबे के पास बाइक सवार दंपत्ति ट्रक की जोरदार टक्कर से घायल हो गए। हादसे में पति की मृत्यु हो गई। पत्नी बाल बाल बच गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े : बाइक पर ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

ये दुर्घटना गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। बताया गया कि रामअभिलाष सिंह उर्फ बबलू सिंह पटेल (50) पुत्र स्व रामादीन सिंह निवासी मवई मजरा कनैली थाना सराय अकिल कौशाम्बी बाइक से अपनी पत्नी गीता को लेकर ससुराल बबेरू क्षेत्र में शादी समारोह से होकर वापस घर जा रहा था। कस्बे के यमुना रोड जायसवाल ढाबे के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पत्नी गीता देवी बाल बाल बच गई और पति रामअभिलाष बाइक समेत ट्रक के नीचे घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़े : वार्ता कर कमियां दूर कर उद्यमियों को दिलाएं ऋण : डीएम

घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के अन्दर फसी बाइक व शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़े : बुकिंग के बाद बस नहीं आई तो पुलिस स्टेशन पहुंच गए दूल्हे राजा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0