दृष्टि संस्थान में दिवाली मेले का किया गया आयोजन

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दृष्टि संस्थान द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण यूनिट द्वारा अपने उत्पादों के साथ दिवाली मेले...

Oct 29, 2024 - 00:53
Oct 29, 2024 - 00:55
 0  2
दृष्टि संस्थान में दिवाली मेले का किया गया आयोजन

चित्रकूट। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दृष्टि संस्थान द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण यूनिट द्वारा अपने उत्पादों के साथ दिवाली मेले का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन बांदा डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता शानू गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली तथा उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उनके द्वारा निर्मित सामग्रियों को क्रय कर उत्साहवर्धन किया। सामाजिक कार्यकर्ता शानू गुप्ता ने कहा कि पूरे नगर के लोगों को यहां आना चाहिए। इस अवसर पर संस्था की सुषमा सिंह ने भी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0