झाँसी : ग्रामीणों के समक्ष जीवामृत बनाने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन
कामधेनु संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा संचालित बेकार को आकार संस्था द्वारा ग्राम पालिन्दा में पोषण वाटिका का प्रशिक्षण कार्यशाला..

कामधेनु संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा संचालित बेकार को आकार संस्था द्वारा ग्राम पालिन्दा में पोषण वाटिका का प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।
उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने के लिए मोटे अनाज एवं जैविक फल सब्जिओं तथा देशी गाय के महत्व व फसलों के बारे में बताया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया।
यह भी पढ़ें - झाँसी : अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग व पुलिस का सर्च ऑपरेशन
कार्यक्रम में भारतीय चारा एवं चारागाह अनुसंधान संस्था के निर्देशक डॉ. अमरेश चंद्र, पुरुषोत्तम शर्मा, विभागाध्यक्ष सामाजिक विज्ञान आई.जी.एफ.आर. आई विनय यादव उपनिदेशक उद्यान पर्यावरण प्रेमी दीपक माहेश्वरी, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, मंजू गुप्ता, बेकार को आकार संस्था की निर्देशक नीलम सारंगी, रेखा श्रीवास्तव स्वप्निल मोदी, डॉ.आर के खरे, ग्राम प्रधान कालीचरण पाल, अशोक राजपूत, मोनिका राजा आदि ने भाग लिया।
डॉ.अमेरंद्र ने ग्राम पालिन्दा को चयनित ग्राम के तहत चारे के विभिन्न किस्मों के उत्पादन एवं पशुओं के पालन के मध्यम से किसानों की आये वृद्धि के उपाय बताये।
डॉ.पुरषोत्तम शर्मा ने कृषि सखी एवं पशु सखी बनाकर गांवों में किसानों की समृद्धि के रास्ते बताये। साथ ही नीलम सारंगी द्वारा इस कार्यक्रम में पोषण वाटिका एवं जीवामृत बनाने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के कलाकारों को मिलेगा प्रदर्शन का मौका और सम्मान
हि.स
What's Your Reaction?






