जयेष्ठ मास की अमावस्या में आस्थावानों ने कामतानाथ में टेका मत्था

भीषण गर्मी के बीच जयेष्ठ मास की अमावस्या मेें शुक्रवार को लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई......

May 19, 2023 - 23:22
May 20, 2023 - 03:07
 0  1
जयेष्ठ मास की अमावस्या में आस्थावानों ने कामतानाथ में टेका मत्था
रामघाट में उमड़ी भीड

भीषण गर्मी के बीच जयेष्ठ मास की अमावस्या मेें शुक्रवार को लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। छाया के लिए रामघाट सहित अन्य स्थानों पर इंतजाम न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्याऊ की व्यवस्था न होने से खड़े टैंकरों से गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ा।

अमावस्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी के रामघाट में मंदाकिनी नदी में स्नान किया। रामघाट स्थित मत्तगंजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। तपती धूप भीआस्थावानों को नहीं डिगा सकी। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, अनुसइया आश्रम व भरतकूप तीर्थ स्थानों के दर्शन किये। ड्यूटी में तैनात किए गए पुलिस कर्मी व कर्मचारी जिस स्थान पर ड्यूटी लगाई गई थी। उस स्थान पर धूप होने के कारण दूसरे स्थान पर अराम फरमाते रहे। खाली कुर्सियां पड़ी रहीं।

श्रद्धालुओं को पिलाया शर्बत धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग में विभिन्न मठ-मंदिरों के महंत व संतों ने श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया गया। कुछ स्थानों पर ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया गया। जिसमें बरहा के हनुमान मंदिर, कामदगिरी प्रमुख द्वार आदि स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें- सिर्फ कुत्ता ही नहीं, बिल्ली, जंगली चूहा, बंदर के काटने से भी होता है रैबीज

यह भी पढ़ें- यूपी से गर्मी की छुट्टियों में इन रूटों में चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें, 816 रुपये किस्त पर पुरी-गंगा सागर टूर

वटवृक्ष के फेरे लगातीं महिलाएं। पति की दीर्घायु को लगाई परिक्रमा । जयेष्ठ माह की अमावस्या में महिलाओं ने पति की आयु की सलामती के लिए बरगद के पेड़ की पूजा की। 108 परिक्रमा भी लगाई। इसके बाद गरीबों को फल का वितरण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0