दृष्टि संस्था बनाएगी गौशााला, हुआ भूमि पूजन
नगर की सामाजिक संस्था दृष्टि में दृष्टिबाधित छात्राओं की बेहतर पढ़ाई के लिए कार्य हो रहा है। अब संस्था...

चित्रकूट। नगर की सामाजिक संस्था दृष्टि में दृष्टिबाधित छात्राओं की बेहतर पढ़ाई के लिए कार्य हो रहा है। अब संस्था अपनी गोशाला का भी निर्माण कराएगी। इसके लिए भूमि पूजन किया गया है।
दृष्टि स्पर्श वाटिका अशोह में गोशाला के निर्माण के लिए संस्था के उपाध्यक्ष गोविंद सर्राफ ने भूमि पूजन किया। संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि इस गोशाला के दूध का उपयोग संस्थान की बालिकाओं के किया जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष पीडी गुप्ता, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, डॉ. एसपी त्रिपाठी, सुषमा सिंह, अनूप गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या वर्षा गुप्ता सहित संस्थान की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?






