मतदाता सूची को जरूर देखे नवयुवक : अनुज यादव

पीडीए के लोग सजग एवं सावधान रहें। उत्तर प्रदेश के लोग ही नहीं बल्कि देश के लोग समाजवादियों की ओर...

Jan 29, 2025 - 11:40
Jan 29, 2025 - 11:42
 0  15
मतदाता सूची को जरूर देखे नवयुवक : अनुज यादव

चित्रकूट। पीडीए के लोग सजग एवं सावधान रहें। उत्तर प्रदेश के लोग ही नहीं बल्कि देश के लोग समाजवादियों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं, क्योंकि वह जन विरोधी, संविधान विरोधी और पीडीए विरोधी भारतीय जनता पार्टी को जान चुके हैं। जिंहे सत्ता से हटा सकता है तो वह समाजवादी लोग और समाजवादी पार्टी है। भाजपा लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव नहीं लड़ती। बल्कि वह चुनाव जीतने के लिए शासन प्रशासन का दुरुपयोग करते हैं। तरह-तरह की साजिश रचते हैं। इनको लोकतंत्र और संविधान में भरोसा नहीं है। समाजवादियों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। 

यह बातें पीडीए जन चौपाल में परसौजा गांव के मजरा भोला का पुरवा में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि नौजवान मतदाता सूची अवश्य देखें। जितनी बार मतदाता सूची नए सिरे से प्रकाशित हो हर बार अपने घर परिवार और पास पड़ोस के लोगों का नाम अवश्य देखें। आदिवासी लोगों को हक और अधिकार भाजपा नहीं देना चाहती। इस अवसर पर छात्रसभा उपाध्यक्ष कुशल यादव, रामराज वर्मा, वीरेंद्र यादव, सुजीत कुशवाहा, जागेश्वर वर्मा, संतोष यादव, अनिल पटेल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0