कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए भरे आवेदन
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मण्डल अध्यक्षों के चुनाव जिला चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन...

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मण्डल अध्यक्षों के चुनाव जिला चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन व मण्डल चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए।
मण्डल चुनाव अलग-अलग मण्डलों में मण्डल चुनाव अधिकारी दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, आलोक पांडेय, राघवेन्द्र सिंह, अश्विनी अवस्थी, आनंद सिंह, प्रेमलाल बाल्मीकी, शिवशंकर सिंह, बाबूलाल पटेल, तीरथ तिवारी, भागवत त्रिपाठी सहभागी रहे। सरधुवा मण्डल के चुनाव में आलोक पांडेय ने कहा कि भाजपा लोकतान्त्रिक मूल्यों की संरक्षक पार्टी है। आतंरिक लोकतंत्र जीवित व सशक्त है। संगठन पर्व उल्लास उमंग और उत्साह से सम्पन्न हो। पारस्परिक आत्मीयता और विश्वास परिवार को सशक्त बनाते है। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी 11 मण्डलों में सकुशल संगठन पर्व सम्पन्न हुआ। हर मण्डल में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। मण्डल भरतकूप में 7, शिवरामपुर में 11, कर्वी नगर में 12, पहाड़ी में 15, गनींवा में 12, सरधुवा में 11, ऐंचवारा में 12, मानिकपुर में 9, रामनगर में 7, मऊ में 14, बरगढ़ में 5 कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। संगठन पर्व में हरिओम करवरिया, सुरेश अनुरागी, अंजू वर्मा, राजेश जायसवाल, पंकज अग्रवाल, महेन्द्र कोटार्य, ब्रजेश पांडेय, देव त्रिपाठी, विनय, विकास, श्रवण पटेल, रमाकांत, सच्चिदानंद, अर्पित जायसवाल, आशीष पांडेय, जानकी तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






