व्यापार मंडल ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य का स्वागत एवं...

व्यापारियों की समस्याओं का कराएंगें निदान : महेन्द्र कोटार्य
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य का स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन रोड कर्वी स्थित बृजरानी गेस्ट हाउस जिला उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्र, प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कहा कि समय-समय पर व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर कराने के लिए व्यापार मंडल का सहयोग प्रदान करते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की समस्या के निदान के लिए सदैव तत्पर रहेंगें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, दिलीप केसरवानी, जिला मंत्री ऋषि आर्य, शैलेंद्र केसरी, ओम प्रकाश साहू किराना अध्यक्ष, शिवमंगल सिंह अध्यक्ष गल्ला व्यापार मंडल, अनिल कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष राजापुर, किशन अग्रहरी युवा जिला महामंत्री, जुगराज केसरवानी महामंत्री राजापुर, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






