मानव एकता दिवस के अवसर पर आयोजन किया जायेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
संत निरंकारी सतसंग भवन पहाड़ी रोड़ में शुकवार 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के अवसर पर 8 बजे से सत्संग समाप्ति के बाद निरंकारी मिशन...
चित्रकूट। संत निरंकारी सतसंग भवन पहाड़ी रोड़ में शुकवार 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के अवसर पर 8 बजे से सत्संग समाप्ति के बाद निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन के तत्वाधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस पावन कार्य में जिला चिकित्सालय एवं जानकी कुण्ड चिकित्सालय की संयुक्त अनुभवी चिकित्सक की टीम अपनी सेवायें अर्पित करेगी। यह जानकारी चित्रकूट के मुखी शिवभवन, मीडिया सहायक सचिन श्रीवास्तव के द्वारा दी गयी।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरोवर के सम्मुख ग्राउंड नं. 2 में एक भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा जहाँ श्रद्धालु भक्त प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव करेंगे। यह पावन अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति का उत्सव होगा, जो प्रत्येक हृदय को ईश्वरीय एकत्व के अनुभव से जोड़ते हुए आंतरिक शांति और संतोष की अनुभूति कराएगा।
यह पावन दिवस बाबा गुखचन सिंह एवं चाचा प्रताप सिंह की दिव्य स्मृति को समर्पित है. जिनका सम्पूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा की अद्वितीय मिसाल रहा। दिल्ली के मुख्य आयोजन स्थल पर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर गहन श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन सेवा यज्ञ में विभिन्न अस्पतालों के अनुभवी चिकित्सक एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की समर्पित टीम अपनी विशेषज्ञता और करुणा के साथ सेवा प्रदान करेगी, जिससे यह प्रयास मानवता के प्रति संवेदनशीलता का सजीव उदाहरण बनेगा।
संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा के अनुसार, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में हजारों श्रद्धालु निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा हेतु अपना अमूल्य योगदान अर्पित करेंगे। निःसंदेह, यह पुण्य प्रयास सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य शिक्षाओं का सजीव एवं प्रेरणादायी प्रतिबिंब है, जो मानव हृदय में प्रेम, एकत्व और सह-अस्तित्व की पावन ज्योति प्रज्वलित करता है। उनकी करुणामयी प्रेरणा प्रत्येक व्यक्ति को यह अनुभूति कराती है कि सच्या जीवन वही है, जो सेवा, विनम्रता और आपसी सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
