आज से बूथ व मंडलों में होंगें संगठन के विभिन्न कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर मनाया गया। इस दौरान...

भाजपा नेताओं ने मनाया पार्टी का 45वां स्थापना दिवस
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर मनाया गया। इस दौरान एक दूसरे को मीठा खिलाकर खुशिया मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। 1980 में भाजपा की स्थापना हुई।
रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने बताया कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। इसके पूर्व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ बनाया था। भाजपा का आरंभ काफी कठिनाई वाला रहा। आज देश में तीसरी बार भाजपा की सहयोगी दलों के साथ सरकार है। 27 प्रदेशों में भाजपा का परचम लहरा रहा है। यह संगठन का ही महत्व है। कार्यकर्ता सबसे बड़े पद को संभाल रहे हैं। आज देश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में है। प्रदेश के सभी 1018 मंडलों में भाजपा के सभी मोर्चा की टीम विद्यमान है। जिससे पार्टी को ताकत मिलती है। शक्ति केन्द्र बूथ तक पार्टी को आगे बढ़ा रही है। भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश को 98 जिलो में बांटा है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात अप्रैल से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम प्रत्येक बूथों पर होंगें। बताया कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गनींवा सुशील द्विवेदी, बद्री विशाल त्रिपाठी, हरिओम करवरिया, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, जवाहर सोनी, दिव्या त्रिपाठी, अंजू वर्मा, राजेश्वरी द्विवेदी, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






