चित्रकूट : दो सगी बहनो ने कुंआ में कूद दी जान, मचा कोहराम

राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नांदिन कुर्मियान में दो सगी बहनें परिजनों की डांट फटकार से नाराज....

चित्रकूट :  दो सगी बहनो ने कुंआ में कूद दी जान, मचा कोहराम

तड़के तीन बजे घर आए भाई ने दोनो बहनो को जागते देख लगाई थी फटकार

चित्रकूट(संवाददाता)। राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नांदिन कुर्मियान में दो सगी बहनें परिजनों की डांट फटकार से नाराज होकर घर से कुछ ही दूरी पर बीती रात कुएं में छलांग लगा दिया। जिससे दोनो की मौत हो गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद कुएं से शवों को बाहर निकाला गया। पँचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

ग्राम पंचायत नांदिन कुर्मियान निवासी ज्ञान सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह की पुत्री सोमवती (23) व अनामिका उर्फ खुशबू (18) शनिवार की सुबह करीब चार बजे घर से अचानक गायब हो गईं। सुबह जब परिजन जागे तो दोनों के घर पर न होने से खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारियों में भी पूंछतांछ किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। देर रात बड़े भाई दीपक सिंह ने राजापुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने गाँव के कुएं में लाश को देखा तो पूरे गाँव मे हड़कम्प मच गया। ग्रामीण एकत्रित हो गए और परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय, क्राइम इंस्पेक्टर राजापुर विनोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्यामप्रताप पटेल, प्रभारी निरीक्षक सरधुआ आशुतोष तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर सरधुआ अंजनी कुमार सिंह आदि भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फायर सर्विस के जवान ने कई घंटे की मशक्कत के बाद कुंए से शव को बाहर निकाला। 

सोमवती का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका की गई कि दूसरी बहन की लाश भी यहीं हो सकती है। पुलिस बराबर प्रयास करती रही और करीब एक घण्टे बाद गोताखोरों द्वारा कुएँ में डाले गए काँटे में अनामिका उर्फ खुशबू की लाश फंस गई। दोनों बहनों की लाश कुएं से बाहर निकलते ही परिजन दहाड़े मारकर रों रहे थे। भाई दीपक सिंह ने बताया कि गाँव में अजय सिंह के यहाँ रामायण हो रही थी और वहाँ से शनिवार की सुबह करीब तीन बजे घर वापस आया तो देखा कि दोनों बहनें जाग रही थीं और वह उन्हें डांट फटकार लगाते हुए सोने के लिए कहा। खुद भी सोने चला गया। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि दोनों बहनें घर पर नहीं हैं। सोमवती बीए व अनामिका इंटर की छात्रा थी। माँ शांती देवी व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0