चित्रकूट: मंदाकिनी नदी में डूबने से कानपुर के दो सगे भाइयों की मौत

जिले की सीमा में सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना अंतर्गत मन्दाकिनी नदी के राघव प्रयागघाट में गुरुवार को दो सगे भाइयों की नहाते समय डूबने से..

Apr 22, 2021 - 03:29
Apr 22, 2021 - 04:01
 0  4
चित्रकूट: मंदाकिनी नदी में डूबने से कानपुर के दो सगे भाइयों की मौत
जिले की सीमा में सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना अंतर्गत मन्दाकिनी नदी के राघव प्रयागघाट में गुरुवार को दो सगे भाइयों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। नयागांव थाना पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों के शव खोज लिए हैं। दिवंगत युवक कानपुर जिले के नौबस्ता के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों अपनी कार से चित्रकूट घूमने आए थे। पुलिस ने दिवंगत भाइयों के परिवार को सूचना दे दी है। 
मिली जानकारी के मुताबिक रामनवमीं के उपलक्ष्य पर कानपुर के नौबस्ता निवासी हिमांशु तिवारी (28) व दीपांशु तिवारी(26) बुधवार को स्विफ्ट डिजायर कार (UP78 ET9483) से चित्रकूट घूमने आए थे। रामनवमी में कामदगिरि की परिक्रमा लगाई थी और सुबह मंदाकिनी स्नान कर घर लौटने की तैयारी थी।
 
नयागांव थाना के इंस्पेक्टर संतोष तिवारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों से सूचना मिली थी कि दो युवक राघव प्रयागघाट में मंदाकिनी स्नान करते समय डूब गए हैं। उन्होंने तत्काल गोताखोरों को बुलाया और युवकों को खोजबीन में लगाया।
करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद गोताखाेरों ने शव खोज निकाले। इनके मुताबिक घाट के ऊपर दिवंगत युवकों की कार खड़ी थी। वहीं घाट पर कपड़े रखे मिले हैं। जिसमें मिले मोबाइल से परिवार से संपर्क किया गया है। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना से बदहवास परिजन ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उनके आने पर ही अधिक जानकरी हो सकेगी। 
 
हि स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0