मजबूत भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी : बृजकिशोर गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से नियुक्त किए गए सक्रिय सदस्यता के फॉर्म के सत्यापन...

Nov 5, 2024 - 23:41
Nov 5, 2024 - 23:42
 0  7
मजबूत भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी : बृजकिशोर गुप्ता

कहा कि सक्रिय सदस्य से अछूता न रहे कोई बूथ 

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से नियुक्त किए गए सक्रिय सदस्यता के फॉर्म के सत्यापन अधिकारी बृजकिशोर गुप्ता ने सत्यापन किया। इसके बाद सक्रिय सदस्यता की जिले की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

जिला सत्यापन प्रमुख ने कहा कि 2047 में विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ निरन्तर बढ़ रहे हैं। मजबूत भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा लोगो को सक्रिय सदस्य बनाकर भाजपा परिवार से जोड़ें। कोई भी बूथ और वर्ग सक्रिय सदस्यों से अछूता न रह जाए। सक्रिय सदस्य हर वर्ग हर जाति से बने। प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता का फार्म भरकर उसकी पावती जरूर ले। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओ से कहा कि मण्डल के प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाना है। इस मौके पर जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह, तीरथ तिवारी, दिनेश तिवारी, हरिओम करवरिया, पंकज अग्रवाल, ब्रजेश पांडेय, हीरो मिश्रा, छोटा गुप्ता, घनश्याम पटेल, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0