लोक अदालत में निस्तारित करें अधिकाधिक वाद : जिला जज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के...

Aug 5, 2025 - 12:35
Aug 5, 2025 - 12:37
 0  1
लोक अदालत में निस्तारित करें अधिकाधिक वाद : जिला जज

सचिव ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में समस्त नोडल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों की प्रथम चरण की बैठक सम्पन्न हुयी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्णिका शुक्ला ने बताया कि जनपद न्यायाधीशने 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर  निस्तारण पर बल दिया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व, चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों, श्रमवाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं विशेषकर पारिवारिक मामले, उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त ऐसे मामले जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके अधिक से अधिक चिन्हित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें। बैठक में राममणि पाठक अपर जिला जज नोडल अधिकारी लोक अदालत, नीलू मैनवाल अपर जिला जज सहायक लोक अदालत नोडल अधिकारी, फहद अली क्षेत्राधिकारी मऊ, अनुराग शर्मा अग्रणी जिला प्रबन्धक, राजकमल क्षेत्राधिकारी राजापुर, एसपी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, राकेश कुमार पाठक सहायक जिला पूर्ति अधिकारी, प्रगति गुप्ता जिला प्रोबेशन अधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी कर्वी, दयाशंकर वर्मा तहसीलदार मानिकपुर, डा एमके जतारया अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सचिव वर्णिका शुक्ला ने वृद्धाश्रम विनायकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धाश्रम में कार्यालय में सम्पादित रजिस्टरों का अवलोकन किया। जिसमें उपस्थिति पंजिका में रजनी वर्मा सेवादार, वेद प्रकाश सुरक्षा कर्मी, अमित कुमार सफाई कर्मी, जगपत सिंह माली अनुपस्थित पाये गये। वृद्धाश्रम में कुल चार कैमरे लगे मिले। जिसमें एक कैमरा खराब था। खराब कैमरा के बारे में संस्था प्रभारी को सही कराने के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0