स्पोर्ट्स स्टेडियम का सचिव ने किया निरीक्षण
खेल एवं युवा कल्याण विभाग सचिव सुहास एलवाई ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेडियम में स्थित जिम हाल, बैडमिन्टन हाल...
नवनिर्माण कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश
चित्रकूट। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सचिव सुहास एलवाई ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेडियम में स्थित जिम हाल, बैडमिन्टन हाल, लान टेनिस कोर्ट, बास्केट बाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट एवं किकेट ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्देश दिये कि जिम हाल के उपकरणों को देखते हुए जिम हाल का विस्तार किया जाए। जिम की मशीनो को दूसरी जगह शिफ्ट करने एवं बैडमिन्टन हाल में सिन्थेटिक्स मैट लगवाने व स्टेडियम में प्रस्तावित नवनिर्माण कार्यों में सिन्थेटिक्स रनिंग ट्रैक के लिये परियोजना प्रबन्धक सीएनडीएस को निर्देश दिये गये। स्टेडियम में बने पवेलियन की मरम्मतीकरण को आगणन भेजने के निर्देश दिये। इस दौरान डीपी पाल मुख्य विकास अधिकारी, अरविन्द कुमार सोनकर जिला कीडा अधिकारी, शैलेन्द्र उपाध्याय जिला युवा कल्याण अधिकारी, परियोजना प्रबन्धक सीएनडीएस उदयभान, अखण्ड प्रताप, अगंद सिहं, फिरोज अंसारी, वैभवराज सिंह, अख्तर हुसैन, सिद्धत निगम, हितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
