दम्पति के बीच सुलह करा रिश्ते को टूटने से बचाया

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना...

Jun 23, 2025 - 11:29
Jun 23, 2025 - 11:30
 0  2
दम्पति के बीच सुलह करा रिश्ते को टूटने से बचाया

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना की पुलिस टीम ने आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराकर परिवार में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया है।

जनपद फतेहपुर के खखरेडू के रक्षपालपुर की नेहा सिंह पत्नी प्रकाश सिंह ने महिला थाना के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि पति द्वारा शराब पीकर मारपीट तथा गालीगलौज की जाती है। थानाध्यक्ष महिला थाना नीलम देवी एवं उनकी टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर दूसरे पक्ष से सम्पर्क के बाद उन्हें महिला थाने पर बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया। पति-पत्नी आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़े को एक दूसरे के साथ आपस में सामन्जस्य एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गयी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0