सपाईयो ने किसान समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर डीएम...

Aug 22, 2025 - 10:13
Aug 22, 2025 - 10:14
 0  2
सपाईयो ने किसान समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर डीएम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि खरीफ की फसलों की बुवाई और धान की रोपाई के बाद जिले में यूरिया खाद की बेतहाशा कमी हो गई है। साधन सहकारी समितियों में किसान सुबह से लंबी कतारों में लगने के बाद मायूस होकर लौट रहा है। जबकि पिछले वर्ष जनपद के एक किसान को खाद की लाइन में पुलिस की लाठी खानी पड़ी थी। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया था। वहीं जिले की ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित हो रही गौशालाओं में गौवंशों का सही ढंग से संरक्षण न किए जाने के कारण अन्ना जानवर किसानों की फसल चौपट कर रहे है। फसल बीमा का लाभ भी किसानों को नहीं मिल रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मो. गुलाब खान, नरेंद्र यादव, सीताराम कश्यप, सियाराम गुप्ता, उमाकांत यादव, महासचिव सत्यनारायण पटेल, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन लवलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजा यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव, श्याम बिहारी यादव, ऋतुराज वर्मा आदि सपाई मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0