एसपी ने बीट प्रणाली सशक्त रखने को बताए कर्तव्य

एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना, चौकियों से आये बीट अधिकारियों को बीट प्रणाली के सम्बन्ध में आवश्यक...

Apr 16, 2025 - 10:37
Apr 16, 2025 - 10:38
 0  4
एसपी ने बीट प्रणाली सशक्त रखने को बताए कर्तव्य

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना, चौकियों से आये बीट अधिकारियों को बीट प्रणाली के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस रेगुलेशन के पैरा 63 के अनुसार कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस हल्कों एवं बीट व्यवस्था में दिये गये निर्देशों को बताया। बीट अधिकारियों के कर्तव्य एवं अधिकार ग्राम प्रहरियों का दायित्व, सी प्लान एप का उपयोग, बीट क्षेत्र में लाइसेन्स  धारकों, पासपोर्ट धारकों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों के नाम  बीट बुक में दर्शाने, थाने पर प्राप्त सभी प्रकार के बीट सम्मन, नोटिस, वारण्ट, प्रार्थना पत्र जांच, चरित्र सत्यापन, विवेचना सम्बन्धित पासपोर्ट, तामिला एवं अन्य बीट कार्य के सम्बन्ध में पूंछा गया तथा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0