सरधुवा व राजापुर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
एसपी अरुण कुमार सिंह ने नवनिर्मित थाना सरधुवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के...

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने नवनिर्मित थाना सरधुवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इस मौके पर थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह, पीआरओ प्रवीण सिह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में थाना राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना व हवालात का जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजापुर प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : यूपी में बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा, जानें आपके जिले में किसे मिली कमान
What's Your Reaction?






