एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण का अभियान : कमलावती सिंह
भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा एसआईआर पर समीक्षा एवं कार्य की प्रगति पर दोनों विधानसभाओं के विभिन्न मण्डलों पर बैठक भाजपा उत्तर प्रदेश...
कहा कि हर बूथ के हर घर तक अभियान के तहत जाएंगे कार्यकर्ता
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा एसआईआर पर समीक्षा एवं कार्य की प्रगति पर दोनों विधानसभाओं के विभिन्न मण्डलों पर बैठक भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्षा एवं उप्र महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह की उपस्थिति व भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठकों के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ को माला व अंगवस्त्र पहनाकर उनकी कर्तव्यपरायणता के लिए सम्मानित किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण का अभियान है। सबको एक जिम्मेदार दल के रूप में तथा नागरिक रूप में इस अभियान को सफल बनाना है। सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण इस अभियान में प्राणपण से जुटकर शेष दिनो में लक्ष्य के अनुरूप सघन जनसम्पर्क और संवाद करें। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा बूथों पर मोर्चा सम्भालकर काम करें। हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को सफल बनाने में योगदान करे। हर भारतीय मतदाता का मतदान सुरक्षित हो तथा अवैध घुसपैठिए बाहर हों। मॉनिटरिंग करने को वार रूम पर टीम डेली बैठे। हर बूथ के हर घर हर मतदाता तक भाजपा कार्यकर्ता दस्तक दे। हर मण्डल पर मण्डल प्रवासी और शक्तिकेन्द्र पर शक्तिकेन्द्र प्रवासी बनाए जाएं।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि सबको संकल्प लेकर काम करना है। हर कार्यकर्ता एसआईआर अभियान को सफल करने में सहभागी बने। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची शुद्धिकरण आवश्यक है। हम सब जिम्मेदारी का शत प्रतिशत निर्वाह करें। अभियान संयोजक आलोक पाण्डेय ने कहा कि एसआईआर अभियान में सभी मतदाताओं को सहभागी बनाना है। साथ ही एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को नवमतदाता बनाने के लिए घर-घर जाकर सम्पर्क करके प्रयास करना है। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि सभी बूथों पर बीएलए बनाए गये हैं और कर्मठ प्रशासनिक कर्मचारियों बीएलओ के संकल्पित प्रयासों से एसआईआर अभियान की प्रगति अच्छी है।
बैठकों में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अभियान सह संयोजक अखिलेश रैकवार, राजा मिश्रा, रमाकांत, श्रवण, राजेश्वरी, राखी चौबे, रवि गुप्ता, रणवीर सिंह, राकेश कोल, सुरेश, प्रदीप, विकास, शुभम, गोलू, राकेश, अर्चना सिंह, आराधना यादव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
