रोडवेज कर्मचारी परिषद का हुआ क्षेत्रीय चुनाव, निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का क्षेत्रीय चुनाव चित्रकूट डिपो में संपन्न हुआ। चुनाव नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र कुशवाहा, संरक्षक सुनील...

क्षेत्रीय अध्यक्ष जीएस त्रिवेदी एवं रामनरेश साहू बनाए गए क्षेत्रीय मंत्री
चित्रकूट। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का क्षेत्रीय चुनाव चित्रकूट डिपो में संपन्न हुआ। चुनाव नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र कुशवाहा, संरक्षक सुनील कुमार शर्मा एवम परवेक्षक प्रबल प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से बांदा डिपो के जीएस त्रिवेदी को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं रामनरेश साहू को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होगा। कार्यक्रम की देखरेख एवं संचालन का कार्य बांदा डिपो के सीनियर क्लर्क जेपी पांडे ने किया। कार्यक्रम के अंत में चित्रकूट डिपो के एआरएम राकेश पांडेय ने चुने हुए पदाधिकारियों को बधाई दी।
मंगलवार को प्रांतीय महामंत्री के निर्देशों पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की एक चुनावी बैठक चित्रकूट धाम में संपन्न हुई। चित्रकूट डिपो में आयोजित चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से सभी पद में चयन किया गया। चित्रकूट धाम मंडल की सभी कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए। चित्रकूटध् झांसी क्षेत्र के नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर बांदा डिपो के जीएस त्रिवेदी, क्षेत्रीय मंत्री के पद पर महोबा डिपो के रामनरेश साहू, प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर महोबा डिपो के ही आदेश यादव एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राठ डिपो के दिलीप तिवारी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष जीएस त्रिवेदी एवम क्षेत्रीय मंत्री रामनरेश साहू ने कहा कि जिस जिम्मेदारी को आप सभी कर्मचारियों ने सौंपा है उसको हम कर्मचारी एवम निगम हित में प्राथमिकता से पूरा करेंगे। किसी भी कर्मचारी की कोई भी समस्या होगी उसका निदान जरूर कराया जायेगा। कार्यक्रम में संजय गुप्ता को उपाध्यक्ष, सुनील तिवारी को उप मंत्री, अटल बिहारी को उप मंत्री, देवेंद्र तिवारी को संगठन मंत्री, राजनारायण को कोषाध्यक्ष, अनादिवीर सिंह को प्रचार मंत्री, विवेक शुक्ला को लेखा परीक्षक बनाया गया है। साथ ही बसीरूरहमान, घनश्याम सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आदिल, अवधेश कुशवाहा, विपिन मिश्रा, अनुराग मिश्रा, ब्रजकिशोर, जेपी पांडे, श्याम करण, सुनील कुमार चित्रकूट डिपो और मुरलीधर को क्षेत्रीय सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में चित्रकूट धाम मंडल के पांचों डिपो के कर्मचारी, चालक और परिचालक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






