नव सम्वतसर पर आरएसएस ने निकाला पद संचलन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव सम्वतसर प्रारंभ के अवसर पर रविवार को मुख्यालय के...

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव सम्वतसर प्रारंभ के अवसर पर रविवार को मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज में स्वयं सेवक एकत्र हुए। कतारबद्ध होकर पूर्ण गणवेश में घोष वादन के साथ धनुष चौराहा होते हुए संचलन किया। इस दौरान चौराहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पद संचलन में जिला संघचालक रामाधार शुक्ला, जिला प्रचारक लोकेन्द्र, रणवीर सिंह चौहान, सुशील द्विवेदी गनींवा, विभाग प्रचार प्रमुख श्याम सुंदर मिश्रा, कमलाकांत उपाध्याय, राजेश दीक्षित, राजेश पांडेय जिला सेवा प्रमुख आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे। इसके बाद सीआईसी में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मुख्य मार्ग कार्य विस्तार प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना रहे। संचालन नगर कार्यवाह विजय किशोर ने किया। नगर संघचालक आदर्श श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में शिवरामपुर कस्बे में कमलाकांत उपाध्याय की अगुवाई में धूमधाम से पद संचलन किया गया।
What's Your Reaction?






