जन जागरूकता रैली निकाल नेत्रदान के लिए किया जागरुक

सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवं सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में भगवान कामतानाथ के परिक्रमा मार्ग में जन जागरूकता रैली...

Sep 2, 2025 - 10:16
Sep 2, 2025 - 10:17
 0  2
जन जागरूकता रैली निकाल नेत्रदान के लिए किया जागरुक

चित्रकूट। सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवं सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में भगवान कामतानाथ के परिक्रमा मार्ग में जन जागरूकता रैली निकाल लोगो को नेत्रदान के लिए जागरूक किया गया। नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा।

रैली का आयोजन परिक्रमा मार्ग भगवान कामतानाथ स्वामी द्वितीय मुखारबिंद से होते हुए निकाली गई। साथ ही बिहारी चौक परिक्रमा मार्ग में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का काम किया गया। इस मौके कार्निया विभाग के एचओडी डा गौतम सिंह परमार, डा राकेश शाक्या एच ओडी ग्लूकोमा, डॉ नरेंद्र पाटीदार एचओडी ऑक्यूलोपलास्टी, डॉ अशोक कुमार मीणा सहित कार्निया विभाग के समस्त डॉक्टर एवं रामकरण त्रिपाठी, हिमांशु अग्रवाल, डीएस तिवारी, राकेश परिहार, अनिल द्विवेदी, बालकिशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0