उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए गए सम्मानित

पुलिस लाइन्स में 76वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी...

Jan 28, 2025 - 12:18
Jan 28, 2025 - 12:21
 0  4
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए गए सम्मानित

एसपी ने ली परेड़ की सलामी, डीएम ने फहराया तिरंगा

चित्रकूट। पुलिस लाइन्स में 76वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन मौजूद रहे। सर्वप्रथम एसपी अरुण कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वाजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगान का वादन हुआ। डीएम व एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड हर्ष फायर करने के उपरान्त मार्च पास्ट करते हुये मंच के सामने से गुजरी। तत्पश्चात एसपी ने परेड में शामिल जवानों एवं उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारीगण को शपथ दिलायी। क्षेत्राधिकारी नगर, लाइन्स राज कमल ने परेड की प्रथम कमाण्ड की। सेकेण्ड कमाण्ड निरीक्षक लाखन सिंह कोतवली कर्वी तथा थर्ड कमाण्ड उप निरीक्षक एपी राम सिंह रहे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल परेड और समारोह के बारे में नहीं है। यह देश के नागरिक के रुप में अपने कर्तव्यों के बारे में सोचने का दिन है। एक-दूसरे का सम्मान करना और आसपास सफाई रखना चाहिये। देश को गौरर्वांन्वित रखना है।

इस दौरान पुलिस मुख्यालय लखनऊ से सम्मानित निरीक्षक नागरिक पुलिस दुर्गविजय सिंह एवं मुख्य आरक्षी चालक देवीदीन को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा महिला आरक्षी विष्णुप्रिया, आरक्षी उत्तम सिंह, हरेन्द्र कुमार यादव को प्रशंसा चिन्ह, गोल्ड एवं प्रशस्ति पत्र, एसआई पंकज तिवारी थानाध्यक्ष बरगढ़, एसआई सत्यमपति त्रिपाठी, आरक्षी श्यामू को प्रसंशा चिन्ह, सिल्वर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इसी क्रम में जनपद के लोगों तक कानून व्यवस्था बनाये रखने सहयोग करने वाले निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, प्रभारी स्वाट, सर्विलांस सेल महावीर प्रसाद त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा अजीत कुमार पांडेय सहित चार उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, 11 आरक्षी, महिला आरक्षी दो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, ,जनपद न्यायाधीश एवं मुख्य विकास अकारी को मोमेन्टो, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

तनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी, जिला वनाधिकारी प्रत्युष कटियार, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अजेय कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह. राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0