सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपी को दबोचा
ब्वायफ्रेंड के साथ जंगल की ओर घूमने गई चेकडैम में तीन युवको ने देखा तो ब्वायफ्रेंड को बंधक बनाकर नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया...
चित्रकूट। ब्वायफ्रेंड के साथ जंगल की ओर घूमने गई चेकडैम में तीन युवको ने देखा तो ब्वायफ्रेंड को बंधक बनाकर नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गठित टीमो ने ब्वायफ्रेंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में एसपी अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारो से रूबरू होकर बताया कि 14 जुलाई को नाबालिग वादिया ने बताया कि 13 जुलाई को 12 बजे ब्वायफ्रेंड जिन्नू थाना मानिकपुर गिदुरहा से बात होने पर बाइक से कच्चे रास्ते से जंगल की ओर गए। कुछ दूर जाने के बाद बाइक खड़ी कर दोनो जंगल की ओर चेकडैम के पास पहुंचे। वहां पर तीन लोग नहाते हुए देखा तो तुरंत दूसरी ओर जाने लगे। इतने में तीनो ने धमकाते हुए रोक लिया। बताया कि असलहा भी लिए थे और काफी दूर ले गए। इसके बाद दुपट्टे से जिन्नू के हाथ पीछे से बाध दिया। उसे झाड़ी की ओर ले जाकर तीनो ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह जिन्नू वहां से भाग गया। दो लोग उसे जिन्नू की बाइक में बैठाकर कर्वी ले आए। पीड़िता ने बताया कि जिन्नू भी उसके साथ संबंध रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी को एसपी ने एएसपी पीयूषकांत राय के नेतृत्व व सीओ फहद अली के पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना मानिकपुर पुलिस टीम गठित किया था। पुलिस टीम ने एक आरोपी अखिलेश उर्फ जरैला पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी करबई बांदा को गुरुवार को पकड़ लिया। पूछताछ में अखिलेश उर्फ पटेल पुत्र शिवपूजन करबई, लल्लू उर्फ लाला निवासी करबई के नाम बताए हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने जिन्नू को भी गिरफ्तार किया है। टीम में एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी, आरक्षी रोहित कुमार, रोशन सिंह, गोलू भार्गव, पवन राजपूत, जय नारायण पटेरिया व मानिकपुर थाना टीम में निरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पांडेय, आरक्षी तेजबली, ऋतुराज, महिला आरक्षी संयोगिता रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
