संगठन पर्व पारस्परिक समन्वय व प्रेम से सम्पन्न हो : कौशलेन्द्र पटेल

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के मण्डल अध्यक्ष चुनाव की जिला कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में...

Dec 2, 2024 - 11:51
Dec 2, 2024 - 11:52
 0  1
संगठन पर्व पारस्परिक समन्वय व प्रेम से सम्पन्न हो : कौशलेन्द्र पटेल

कार्यशाला में बोले-संगठन हित में ठीक नही गुटबाजी

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के मण्डल अध्यक्ष चुनाव की जिला कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में बतौर मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला सदस्यता सत्यापन प्रभारी ब्रजकिशोर गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने की।

जिला चुनाव अधिकारी कौशलेन्द्र पटेल ने कहा कि संगठन पर्व पारस्परिक समन्वय व प्रेम से सम्पन्न हो। निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से होना चाहिए। योग्य कार्यकर्ताओ को पदों पर स्थापित कर यथोचित सम्मान मिले। लैंगिग समानता का संगठन गठन में विशेष ध्यान रहे। सामाजिक समीकरण के आधार पर समायोजन ज्यादा से ज्यादा करें। कहा कि गुटबाजी संगठन हित में ठीक नही होती है। भाजपा लोकतान्त्रिक मूल्यों की संरक्षक पार्टी है। सांगठनिक शक्ति के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं। सत्यापन प्रभारी ने कहा कि भाजपा संगठन में सभी जाति वर्ग का समायोजन हो। सभी कार्यकर्ता उत्साह से संगठन पर्व में सक्रिय सहभाग करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मण्डल के प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनाना है। इस दौरान जिला सदस्यता प्रमुख चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, दिनेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश खरे, आलोक पांडेय, राघवेन्द्र सिंह, भागवत त्रिपाठी, शिवशंकर सिह, अर्जुन शुक्ला, हरिओम करवरिया, तीरथ तिवारी, आनन्द पटेल, अश्विनी अवस्थी, राजेश जायसवाल, अंजू वर्मा, पंकज अग्रवाल, हीरो मिश्रा, देव त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0